बहराइच: महिला का आरोप- चुनावी रंजिश में लगाया आग, तीन मवेशी झुलसे

जैतापुर/बहराइच:  जिले के ग्राम पंचायत सिपहिया हुलास गांव निवासी एक महिला के फूस के मकान में बृहस्पतिवार देर रात को आग लग गई। जिसमें तीन मवेशी झुलस कर घायल हो गए। महिला ने गांव निवासी तीन लोगों पर चुनावी रंजिश में आग लगाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिपहिया हुलास निवासी गायत्री देवी पत्नी प्रमोद कुमार ने बौंड़ी थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि गांव निवासी राहुल पुत्र रक्षा राम, रक्षाराम पुत्र रामपाल व खलील पुत्र गोबरे ने बीती रात पुरानी रंजिश में मकान के बगल में स्थित फूस के छप्पर में आग लगा दी।

cats03

छप्पर से लपटे उड़ती देख पीड़िता दौड़ी तो विपक्षी भाग खड़े हुए शोर मचाने लगी तो सभी पड़ोसी दौड़े लेकिन जब तक आग पर काबू पाते तब तक दो छप्पर,सौ पूरा फूस,भूसा,पुआल की खरही, पलका, रजाई आदि जल गए।

अग्निकांड में दो भैंस एवं एक गाय झुलस गई है गाय की हालत अधिक गंभीर है। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी चुनावी रंजिश के कारण दपूर्व में गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे।पीड़ित ने केस दर्ज करने की मांग की है थानाध्यक्ष बौंडी अंजनी कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.