- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बहराईच
- बहराइच: भांजे संग पत्नी हुई फरार, तो पति ने तीन बच्चों संग खाया जहरीला पदार्थ, पिता की मौत, अन्य गंभ...
बहराइच: भांजे संग पत्नी हुई फरार, तो पति ने तीन बच्चों संग खाया जहरीला पदार्थ, पिता की मौत, अन्य गंभीर
बहराइच: जिले के निजामपुर गांव निवासी एक ग्रामीण ने खेत में डालने वाले कीटनाशक पदार्थ को पारले बिस्कुट में मिलाकर अपने तीन बच्चों को खिलाने के बाद खुद खा लिया। ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इनमें बालक और बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना पर पति गांव पहुंचा। वह बच्चों को लेकर घर आ गया, लेकिन पत्नी घर नहीं आई। इससे धर्मराज काफी परेशान रहता था। रविवार शाम सात बजे धर्मराज ने खेत में डालने वाली कीटनाशक को पारले बिस्कुट में मिला दिया। उसने बिस्किट अपने तीनों बच्चों को खिला दिया, इसके बाद खुद खा लिया।
पूरे परिवार की हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष आरती ने बताया कि ग्रामीण की जहर खाने से मौत हुई है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बच्चों का इलाज चल रहा है। इनमें ऋतिक और छाया की हालत गंभीर बनी हुई है। वह अपनी पत्नी के लिए काफी परेशान रहता था।
तो इसलिए उठाया कदम
निजामपुर गांव के लोगों ने बताया कि रविवार शाम को धर्मराज के बच्चों ने मां के पास जाने की जिद दी। इससे परेशान हो कर ग्रामीण ने खुद के साथ बच्चों को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया।
