बदायूं: निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर डंपर से कुचलकर मजदूर की मौत

DEMO IMAGE

वजीरगंज: निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर काम करने के दौरान डंपर से मिट्टी डालने के दौरान एक मजदूर उसकी चपेट में आ गया। डंपर पीछे करने के दौरान मजदूर कुचल गया। मजदूर के शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

जिला मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां जम्मू कश्मीर के जिला राजौरी के थाना काला कोट क्षेत्र के गांव दत्तापानी निवासी कई मजदूर काम कर रहे हैं। जिसमें विशन कुमार व बाबू लाल पुत्र प्रेमनाथ भी मजदूरी करते थे।

गुरुवार शाम लगभग छह बजे दोनों भाई गंगा एक्सप्रेस-वे पर काम कर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी डालने के बाद एक डंपर पीछे हटकर आया। विशन कुमार डंपर की चपेट में आ गए। डंपर ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर शोर मच गया। बाबू लाल भी पहुंच गए। घायल को बिसौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने विशन कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाबू लाल ने अपने परिवार को सूचना दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर (दलन छपरा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा...
Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद
‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट
पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर दिन नागरिक कर्तव्य निभाने की अपील
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.