- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बदायूँ
- Badaun News: पत्नी को लेने ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
Badaun News: पत्नी को लेने ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
On
बदायूं। ससुराल में पत्नी को लेने जा रहे बरेली निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक को विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़े - Budaun News: प्रेमिका से शादी की जिद में 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, तीन घंटे बाद पुलिस ने उतारा
हादसे में बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बाबू को दातागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की जानकारी मिलते ही युवक के ससुरालीजन और परिजन अस्पताल पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि बाबू अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं
ऑपरेशन कायाकल्प के कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरे करें : सीडीओ
By Parakh Khabar
मूल्यों और मर्यादाओं के साथ राजनीति में प्रवेश करें युवा
By Parakh Khabar
Latest News
25 Jun 2026 08:24:23
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जनपद के कोचिंग संस्थानों एवं...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
