आज का राशिफल 17 मई 2025: कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहेगा दिन, जानें क्या कहते हैं सितारे

मेष

आज का दिन रिश्तों को संवारने का है। आप अपने मित्रों और परिजनों को समय देंगे। व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा और युवाओं को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ काम करें, सफलता मिलेगी।

वृषभ

सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें, किसी विवाद में न उलझें। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। प्रेम संबंधों में कुछ तनाव संभव है। चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है, संयम से काम लें।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 11 मई 2025: किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क

मिथुन

बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए साझेदारी वाले कार्य शुरू करने का समय है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं।

कर्क

आपके काम सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। हालांकि भावनाओं में बहने से बचें, वरना लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। पुराने दोस्त या भरोसेमंद लोग मददगार रहेंगे। धन लाभ के योग हैं।

सिंह

प्रेम विवाह के लिए दिन अनुकूल है। आपकी योजनाएं समय से पूरी होंगी। संगीत या कला से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अटके कार्य अब पूरे हो सकते हैं। संतान से जुड़ी सफलता मन को प्रसन्न करेगी।

कन्या

ऊपर के अधिकारियों से संबंध मधुर बनाएं। व्यापार में बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। मेहनत रंग लाएगी, लेकिन माताजी की सेहत का ध्यान रखें। किसी भी निर्णय से पहले सोच-विचार जरूर करें।

तुला

विवाह योग्य युवतियों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम करेंगे। पारिवारिक व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक

नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। सोच सकारात्मक रखें। प्रबंधन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके कार्यों की सराहना होगी। धार्मिक या शुभ कार्यों में धन खर्च हो सकता है।

धनु

किसी नामचीन संस्था से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। इच्छित काम पूरे हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।

मकर

कुछ लोग आपके खिलाफ जलन रख सकते हैं। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। माता-पिता का सम्मान करें। मनोरंजन पर खर्च संभव है। परिवार में किसी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।

कुंभ

मित्रों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। व्यापार से जुड़ी यात्रा संभव है। सभी की भावनाओं का ख्याल रखें। महिलाओं के लिए दिन शुभ रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाएंगे। भाग्य से ज्यादा कर्म पर ध्यान दें।

मीन

व्यापार में इच्छित परिणाम मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपका योगदान सराहा जाएगा। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर बनाएं। कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Badaun News: बदायूं में झुलसा रही गर्मी, पारा 43 डिग्री के पार, हाल बेहाल Badaun News: बदायूं में झुलसा रही गर्मी, पारा 43 डिग्री के पार, हाल बेहाल
बदायूं: जिले में भीषण गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम...
Lucknow News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, मैनेजर और वेटर गिरफ्तार
Lucknow News : दहेज को लेकर महिला से मारपीट, पति पर हत्या की कोशिश का आरोप, दूसरी महिला ने भी ससुरालवालों पर लगाया गर्भस्थ शिशु की मौत का आरोप
Lucknow News: संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, पत्नी और बेटे पर हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच
Gorakhpur News: स्कूल में पनपा रिश्ता बना विवाद, 9वीं के छात्र संग फरार हुई शिक्षिका, लखनऊ से पकड़े गए दोनों

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.