Ballia News: जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर आगसा का अर्धनग्न प्रदर्शन, प्रशासन से पूछा- किस आधार पर हुआ नामांकन वैध

बलिया। गोंडवाना स्टूडेंट एसोसिएशन (आगसा) ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उनके अनिश्चितकालीन धरने के 110वें दिन आयोजित किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने अपने शरीर पर ‘मैं गोड़ हूं’ लिखकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को मांग पत्र सौंपा और जिलाधिकारी के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़े - Ballia News : बांसडीह तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 100 शिकायतों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

आगसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज साह ने प्रशासन से सवाल किया कि जब मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में गोंड जाति के चार लोगों का नामांकन वैध माना गया और उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति दी गई, तो अब उन्हें अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र क्यों नहीं दिया जा रहा?

उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्याशी बुचिया देवी गोंड को चुनाव जीतने के बाद प्रमाण पत्र देकर शपथ भी दिलाई गई, लेकिन आज वही प्रशासन गोंड जाति को प्रमाण पत्र जारी करने से इनकार कर रहा है।

संरक्षक अरविंद गोंडवाना ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी शासनादेशों का उल्लंघन कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आमरण अनशन पर बैठेंगे और जरूरत पड़ने पर आत्मदाह जैसे कठोर कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
मेष आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और लंबे समय...
Ballia News : शिकायत की जांच करने पहुंचे सिपाही पर हमला, पति-पत्नी समेत छह पर मुकदमा; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ballia News: प्रसूता की मौत के मामले में एक गिरफ्तार, महिला आरोपी फरार; 40 हजार रुपये लेकर कराई गई थी डिलीवरी
वाराणसी गंगा नाव पार्टी मामला: गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत से मिली जमानत
बलिया में महिला ने जीजा समेत तीन पर लगाए गंभीर आरोप, 17 वर्षों तक शोषण का दावा; मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.