गाजीपुर: एक करोड़ 20 लाख की हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में गाजीपुर पुलिस ने कथित रूप से अन्‍तर्राज्‍यीय स्तर पर तस्करी में लिप्त चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक किलो 170 ग्राम हेरोइन बरामद की। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ बीस लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि रामपुर मांझा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जितेंद्र कुमार तथा स्वाट टीम के प्रभारी रामाश्रय राय की टीम ने सोमवार को जांच के दौरान एक सफारी गाड़ी को रोका और तलाशी लेने पर उसमें से एक किलो, 170 ग्राम हेरोइन बरामद की। 

उन्होंने बताया कि वाहन में सवार राजस्थान के रहने वाले मनोहर लाल व दुर्गा लाल तथा गाजीपुर जिले के देवकली के रहने वाले राजेश सिंह यादव और अंकित सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। इनका एक साथी सुभाष मौके से फरार हो गया। 

पुलिस अधीक्षक सिंह ने आरोपियों से की गई पूछताछ के आधार पर बताया कि ये लोग राजस्‍थान से हेरोइन लाकर बेचते थे। सिंह के अनुसार, बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ बीस लाख रुपये है। एसपी ने बताया कि चारों तस्करों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.