Ayodhya Deepotsav 2023 : दीपोत्सव में फिर बना विश्व रिकॉर्ड, 22.23 लाख दीपों से जगमगाई रामनगरी ; हर दिल में उतरे योगी

Ayodhya Deepotsav 2023 : मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की अयोध्या ने शनिवार को नया कीर्तिमान बनाते हुए 22.23 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए। ड्रोन से की गई दीपों की गणना के उपरांत दीपोत्सव 2023 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसका प्रमाणपत्र भेंट किया। 

Ayodhya News

कीर्तिमान रचने में राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय व इससे जुड़े महाविद्यालयों के शिक्षक, इंटर कॉलेजों के शिक्षक व छात्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं की बड़ी भूमिका रही। दीप प्रज्ज्वलन का नियत समय शुरू होते ही 'श्री राम जय राम जय जय राम' के जाप के साथ एक-एक कर 22.23 लाख दीप जलाए गए। गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने प्रज्वलित दीयों की गणना की। इसके लिए दीयों को कम से कम पांच मिनट और अधिकतम 16 मिनट तक प्रज्वलित रहना था। ऐसा हुआ भी, जिसका परिणाम रहा कि शाम करीब सात बजे विश्व कीर्तिमान स्थापित हुआ।  

Ayodhya News

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों द्वारा कीर्तिमान रचने की घोषणा के साथ ही पूरी अयोध्या 'जय श्री राम' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से प्रमाण पत्र सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समूची अयोध्या का अभिवादन किया। 54 देशों के राजनयिक भी इसके साक्षी बने। उन्होंने भी इस अविस्मरणीय, अद्भुत उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हृदय से शुभकामनाएं दीं। 

Ayodhya News

हर दिल में उतरे योगी
2017 में दीपोत्सव के सृजनकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस आयोजन के बाद समूचे देश के दिल में उतर गए। अयोध्या से अपनी गोरक्षपीठ के प्रगाढ़ रिश्तों को मूर्त रूप देते हुए मुख्यमंत्री ने इसे अनवरत जारी रखा। पहले कार्यकाल के बाद दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव में भी जब यह आयोजन समृद्धतम रहा तो दीपों से दिव्य और भावनाओं से भव्य अयोध्या ने अपने योगी को फिर दिल में बैठा लिया।  

Ayodhya News

इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, लगभग 50 देशों के राजनयिक, प्रख्यात अभिनेत्री पद्मविभूषण आशा पारेख, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान, खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीशचंद्र शर्मा, सांसद लल्लू सिंह, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व बीकापुर विधायक डा. अमित सिंह चैहान, एमएलसी हरिओम पांडेय व मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.