टेबलेट से हाजिरी नहीं स्वीकार, आदेश वापस ले सरकार - शिक्षक संघ ने दर्ज कराई आपत्ति

अयोध्या: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने टैबलेट से हाजिरी समेत अन्य आदेशों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। संघ का कहना है कि बिना लम्बित मांगों के निराकरण हुए अव्यवहारिक आदेश न दिए जाएं। इसे लेकर शिक्षकों से रायशुमारी शुरू की गई है।   

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने शनिवार को कहा कि हमारी समस्याओं की तरफ विभाग ध्यान न देकर अपने ही आदेश थोपे जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐसे आदेश जारी किए जा रहे हैं जो कतई व्यवहारिक नहीं है और दूसरे विभागों में नहीं लागू है। उन्होंने कहा कि पहले समस्याओं का निराकरण किया जाए और सीयूजी नंबर देते हुए अन्य प्रक्रिया पूरी की जाए। शिक्षकों को शोषण का शिकार न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ इस प्रकरण पर पहले शिक्षकों की राय लेते हुए अगला निर्णय लेगा। 

जिलामंत्री डॉ चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा टेबलेट के माध्यम से हाजिरी लेना पूर्णतया अव्यवहारिक है।विभाग शिक्षकों से सारे ऑनलाइन कार्य ले रहा है, जबकि उसका कोई भी पोर्टल सुचारू रूप से कार्य नही करता, जिससे समय से सूचनाएं उपलोड नही हो पाती हैं। पदोन्नति, स्थानांतरण, राज्य कर्मचारियों की भांति उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार अवकाश, पदोन्नति पर 17140 का वेतनमान सहित 21 सूत्रीय मांगे विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से लंबित हैं। उन्होंने कहा है कि पहले हमारी मांगे पूरी हो,साथ ही सीयूजी सिम भी दिए जाएं तभी टेबलेट की उपस्थिति स्वीकार की जाएगी। अन्यथा की स्थिति में अध्यापको का जनमत संग्रह कराते हुए आंदोलन की रणनीति प्रदेश नेतृत्व शीघ्र तय करेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर (दलन छपरा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा...
Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद
‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट
पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर दिन नागरिक कर्तव्य निभाने की अपील
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.