मिल्कीपुर में गूंजा "डिंपल भाभी-डिंपल भाभी", अजीत प्रसाद के समर्थन में डिंपल यादव का रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

अयोध्या: मिल्कीपुर उपचुनाव में पीडीए प्रत्याशी अजीत प्रसाद के समर्थन में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने भव्य रोड शो किया। पूरे दस किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान हर ओर "डिंपल भाभी-डिंपल भाभी" के नारों की गूंज सुनाई दी। खुली गाड़ी में प्रत्याशी और महिला नेताओं के साथ सवार डिंपल यादव लोगों का अभिवादन स्वीकार करती रहीं, जबकि समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।

cats543.jpg

महाकुंभ हादसे पर जताई संवेदना, मुआवजे की मांग

रोड शो से पहले महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डिंपल यादव ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने महाकुंभ हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ितों के लिए मुआवजा बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा, "महाकुंभ की यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार को संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों की मदद करनी चाहिए।"

डिंपल यादव ने विश्वास जताया कि मिल्कीपुर सीट से पीडीए प्रत्याशी की जीत तय है और जनता का समर्थन पूरी तरह उनके पक्ष में है।

cats545.jpg

महिला नेताओं को न मिलने देने पर नाराजगी

हालांकि, एयरपोर्ट पर महिला जिला अध्यक्ष सरोज यादव को डिंपल यादव से मिलने नहीं दिया गया, जिससे वे नाराज हो गईं। उन्होंने जिले के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा, "डिंपल जी के आगमन पर महिलाओं को मिलने तक नहीं दिया गया, यह सरासर अन्याय है।"

इसके बाद, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन के नेतृत्व में डिंपल यादव का भव्य स्वागत किया गया और वे रोड शो के लिए मिल्कीपुर रवाना हुईं। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.