Ayodhya News: राम विरोधियों के लिए छोटा महंत सूरज दास ने छोड़ा शब्द बाण

Ayodhya News : छोटा महंत सूरज दास की खूब चर्चा हो रही है। 12 वर्षीय महंत सूरज दास ने मीडिया से बातचीत में कहा, ये उनका (विपक्षी नेताओं का) सौभाग्य था कि उन्हें निमंत्रण मिला था। लेकिन उन्होंने ऐतिहासिक अवसर को गंवा दिया। ये बीजेपी का कार्यक्रम नहीं है। ये पूरे सनातनधर्मियों का कार्यक्रम है। ये भगवान का कार्यक्रम है। ये मोदी-योगी जी का कार्यक्रम नहीं है। ये राम का कार्यक्रम है। राहुल गांधी का नाम लिए बिना बाल महंत ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर रहे हैं। राम को नहीं मानने वाले कैसे देश जोड़ो यात्रा पर निकले हैं?

बता दें कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिनों का कठिन अनुष्ठान किया था। इस दौरान उन्होंने नियमों का पालन किया था।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री मोदी का उपवास खुलवाने के लिए जल में शहद और नींबू मिलाकर पिलाने की सोची थी, लेकिन मोदी इससे सहमत नहीं थे। गोविंद देव गिरि महाराज ने कहा कि पीएम मोदी ने उपवास खोलने के लिए उनसे विशेष रूप से राम के चरणामृत की मांग की थी।

खबरें और भी हैं

Latest News

यूपी में एजुकेट गर्ल्स के स्वतंत्रता दिवस वृक्षारोपण अभियान से जुड़े 18 हजार से ज्यादा लोग यूपी में एजुकेट गर्ल्स के स्वतंत्रता दिवस वृक्षारोपण अभियान से जुड़े 18 हजार से ज्यादा लोग
लखनऊ, अगस्त 2026: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एजुकेट गर्ल्स की ओर से आयोजित मेगा प्लांटेशन ड्राइव...
‘द फर्दर’ की ताकत अब असल दुनिया में दिखेगी: जेम्स वान ने ‘इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ को लेकर खोले राज
13 सवालों के सही जवाब देकर करोड़पति बन सकते हैं आप, अनिल कपूर ने दिखाया ‘इंडिया के टॉप 1%’ का नया प्रोमो
ड्रोन के लिए देश में ही तैयार होगी मजबूत बैटरी सप्लाई, बेंगलुरु में बनेगी नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी
भोपाल में आरडीबी ग्रुप और प्रिमार्क ग्रुप की नई साझेदारी की शुरुआत, विकास और संवाद पर रहेगा जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.