अमरोहा : प्रधान के पति को गोली मारने के आरोपी को ले जा रही पुलिस का वाहन रोका, नोकझोंक

अमरोहा/हसनपुर: गांव सिरसा गुर्जर में प्रधान के पति को गोली मारने के आरोपी पूर्व प्रधान सहित दो लोगों को मंगलवार को पुलिस न्यायालय ले जा रही थी। इसके विरोध में पूर्व प्रधान पक्ष की महिलाओं ने पुलिस का वाहन रोकने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों व महिलाओं में नोकझोंक हुई। महिलाओं ने कोतवाली गेट पर हंगामा भी किया। 

गांव सिरसा गुर्जर में रविवार रात ग्राम प्रधान राजेश्वरी के पति ब्रह्म सिंह को गोली मार दी गई थी। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पूर्व प्रधान वीरू एवं बंटी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर लेकर जा रही थी। इस दौरान पूर्व प्रधान पक्ष की महिलाएं कोतवाली गेट पर पहुंच गईं और हंगामा करने लगीं। 

यह भी पढ़े - Hapur News: हापुड़ में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, एक ही बाइक पर सवार पांच की मौत, चार मासूम भी शामिल

महिलाओं ने पुलिस का वाहन रोकने की कोशिश की। इस बीच महिलाओं व पुलिसकर्मियों में नोकझोंक हो गई। हालांकि कोतवाली से आरोपियों का वाहन रवाना किया गया। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस दबाव में कार्य कर रही है और पूर्व प्रधान को फंसाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि ऐसा कोई मामला नहीं है। कुछ महिलाएं फरियाद लेकर आई थीं, उन्हें समझा कर भेज दिया गया।

आरोपी की निशानदेही पर तमंचा बरामद 
हसनपुर, अमृत विचार :  गांव सिरसा गुर्जर में रविवार रात घर में घुसकर प्रधान के पति ब्रह्मा सिंह को मारी गोली मार दी गई थी। घायल का मेरठ में उपचार चल रहा है। उधर, ग्राम प्रधान राजेश्वरी ने पूर्व प्रधान वीरू एवं बंटी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। नामजद पूर्व प्रधान वीरू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी बंटी को नगर के नुमाइश ग्राउंड से पकड़ा था। पुलिस ने बंटी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: श्रीनाथ बाबा मठ के महंथ कौशलेन्द्र गिरी पर जानलेवा हमला, चेयरमैन व समर्थकों पर गंभीर आरोप Ballia News: श्रीनाथ बाबा मठ के महंथ कौशलेन्द्र गिरी पर जानलेवा हमला, चेयरमैन व समर्थकों पर गंभीर आरोप
बलिया (रसड़ा): श्रीनाथ बाबा मठ के महंथ और महामंडलेश्वर कौशलेन्द्र गिरी महाराज पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया...
गोपाल खेमका हत्याकांड पर गरमाई सियासत: मायावती ने JDU-BJP सरकार पर साधा निशाना, चुनाव आयोग से की कड़ी कार्रवाई की मांग
Jaunpur News: ताजिया जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पांच युवक, दो की मौत, तीन झुलसे
CMO के खिलाफ एएनएम कर्मियों की हुंकार, चेतावनी के साथ धरना, कर्मचारियों का मिला भरपूर समर्थन
Ballia News : गोलीकांड पर SP का सख्त एक्शन, रेवती थानाध्यक्ष लाइनहाजिर, दरोगा और सिपाही सस्पेंड
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.