अमरोहा : तहसीलदार के कार्यालय के सामने धरने पर बैठे किसान, दो अज्ञात लोगों ने दी गोलियों से भूनने की धमकी

अमरोहा: चौथे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन। हसनपुर तहसीलदार द्वारा किसानों का उत्पीड़न करने न्याय करने में षड्यंत्र कर अन्याय पूर्ण आदेश करने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने क्षेत्र में अपने एजेंट व दलाल बनाने आदि समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैट द्वारा तहसीलदार के कार्यालय के सामने 25 अक्टूबर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसे तीन दिन बीत चुके हैं। लेकिन अधिकारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। धरना स्थल पर उपस्थित किसानों ने एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी अधिकारी को भी सौपा है। 

ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि तहसीलदार द्वारा किसानों का कोई भी काम बगैर सुविधा शुल्क के नहीं किया जाता सुविधा शुल्क अपने एजेंट व दलालों व कार्यालय अधीक्षक द्वारा ली जाती है। जिससे क्षेत्र के समस्त किसानों में रोष व्याप्त है। 27 अक्टूबर की रात को लगभग 8:45 बजे धरने पर दो व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर आए तथा धमकी दी कि अगर तुमने तहसीलदार के कार्यालय के सामने से धरना नहीं हटाया तो तुम्हें गोलियों से भून दिया जाएगा। 

यह धमकी तहसीलदार के एजेंट के द्वारा दी गई है धरने को गति प्रदान करने के लिए 30 अक्टूबर दिन सोमवार को प्रदेश व राष्ट्र के पदाधिकारी द्वारा एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।अगर पंचायत में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान सड़क जाम भी करेंगे।

धरने की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने की तथा संचालन जिला महिला अध्यक्ष सीता राना किया।इस मौके पर मोहन सिंह बेनीवाल, कुलदीप चाहल, महेश पहलवान, रोहित चौधरी ,काले सिंह ,संजीव बालियान, शीशपाल सिंह, सीता आर्य, रोहित चौधरी, महावीर सिंह चौहान, ठाकुर महेश सिंह, अवतार सिंह, हरिओम सिंह, सागर सिंह, धर्मेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.