- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- अमेठी
- अमेठी: प्रेमी पर दोस्तों संग प्रेमिका को जिंदा जलाने का लगा आरोप, आठ पर केस दर्ज
अमेठी: प्रेमी पर दोस्तों संग प्रेमिका को जिंदा जलाने का लगा आरोप, आठ पर केस दर्ज
अमेठी। अमेठी के थाना बाजार शुक्ल कस्बे की रहने वाली एक किशोरी की घर की छत पर जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशोरी का गैर समुदाय के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर किशोरी के परिजन नाराज चल रहे थे। बुधवार की देर रात घर की छत पर आग की लपटें दिखाई दी। लोग जब वहां पहुंचे तो किशोरी आग की चपेट में थी, आनन फानन में परिजन सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों के अनुसार किशोरी का गैर समुदाय के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वो उसके साथ जीवन संगिनी बनना चाहती थी, लेकिन युवक ने इसमें असमर्थता जाहिर की थी। बताया जा रहा है कि सप्ताह भर पहले किशोरी अपने प्रेमी संग घर से भाग गई थी। लेकिन इसकी जानकारी जब किशोरी के परिजनों को हुई थी तो खोजबीन के दौरान प्रेमी युगल जोड़ों को एक होटल से बरामद किया गया था।
बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर 16 वर्षीय सीबी आग की लपटों में देखी गई। इस मामले में ग्राम प्रधान को शामिल करते हुए 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। रात में मौके पर कई थाने की फोर्स सहित पीएसी बल मौजूद रहा, अन्य गतिविधियों पर पुलिस अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं।
बाजारशुक्ल पुलिस ने बताया कि किशोरी के पिता जितेंद्र कुमार शुक्ला से मिली तहरीर पर कस्बे के ही रहने वाले फैजान पुत्र हमीद, प्रिंसिपाल पुत्र राम प्रसाद जावेद अहमद पुत्र जहीर अहमद, राम बहादुर यादव पुत्र रामबरन व गुफरान पुत्र हमीद समेत तीन अज्ञात के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है, उन्होंने बताया कि अभियुक्तों की तलाश जारी है।
