आगरा में टीवी फटने से पति-पत्नी की मौत, 6 माह पहले ही हुई थी शादी 

आगरा: जिले के फतेहपुर सीकरी में बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को घर में चल रहा टेलीविज़न ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। ये घटना बुधवार रात की है। धमाके से फटे टीवी में आग लग गई जिसकी चपेट में आकर दम्पति की मौत हो गए। बताया गया है कि 6 महीने पहले ही दोनो की शादी हुई थी।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार चलते हुए टीवी में पहले चिंगारी निकली। इस दौरान 26 वर्षीय टीकम सिंह व 22 वर्षीय मिथिलेश दोनो पति पत्नी कमरे में बैठ कर टीवी देख रहे थे। दोनो कुछ कर पाते कि उनका टेलीविजन सेट टीवी तेज धमाके से फट गया और पूरे घर में आग लग गई। उन्हें बचने के लिए पड़ोसी दौड़े। लेकिन दोनों पति-पत्नी आग में बुरी तरह झुलस गए थे।  दोनों को अस्पताल ले जाया गया,लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। पुलिस इस पूरी मांमले की जांच कर रही है।  

खबरें और भी हैं

Latest News

गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
मुंबई, सितंबर 2026: महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, दयालुता, धैर्य और सादगी जैसे विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते...
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.