आगरा पुलिस ने बिल्डर के अगवा बेटे को कराया मुक्त, दो गिरफ्तार

आगरा। आगरा पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी से बिल्डर के अगवा किये गये बेटे को मुक्त कराया और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (पश्चिम) सोनम कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान आकाश यादव और आशीष यादव के रूप में हुई है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बिल्डर आशीष अग्रवाल की शिकायत के हवाले से बताया कि उनका बेटा ईशांत अपनी कार से चालक आकाश यादव के साथ उनकी बेटी के घर नोएडा जाने के लिए निकला था। उन्होंने बताया कि रास्ते में आकाश का साथी आशीष भी मिल गया और उन्होंने ईशांत को अगवा कर डिक्की में बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि आकाश कार को यमुना एक्सप्रेसवे की तरफ ले गया।

सोनम कुमार ने बताया कि बिल्डर के पास यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर से टोल कटने का मैसेज आया तो उन्हें संदेह हुआ। कुछ देर बाद ही मथुरा से प्लाजा से भी टोल कटने का मैसेज आया। इसके बाद उन्होंने आगरा पुलिस को सूचना दी।

आगरा पुलिस ने खंदौली टोल प्लाजा पर जांच की और बिल्डर द्वारा बताये गये नंबर वाली कार को घेर लिया। उन्होंने बताया कि जांच में ईशांत को डिक्की बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चालक आकाश और उसके साथी आशीष यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.