आज का इतिहास: आज ही के दिन   सिखों के चौथे गुरु रामदास का जन्म हुआ 

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 02 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:- 

1534 – सिखों के चौथे गुरु रामदास का जन्म हुआ था। 
1834 – एटलस नामक जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था। 
1841 – अकबर खान ने अफगानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया। 
1852 – फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। 
1914 – रूस ने तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी। 
1936 – बीबीसी ने टेलीविजन सेवा शुरू की थी। 
1950- नोबेल पुरस्कार विजेता, महान नाटककार एवं कुशल राजनीतिज्ञ जार्ज बर्नार्ड शा का निधन हुआ था। 
1960 – बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक का जन्म हुआ था। 
1965 – बॉलीवु अभिनेता शाहरुख़ ख़ान का जन्म हुआ था। 
1982 – प्रसिद्ध पहलवान योगेश्वर दत्त का जन्म हुआ था। 
1984 – अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फांसी की सजा दी गयी थी। 
1999 – पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर रॉकेट से हमला हुआ था। 
2002 – पीडीपी के नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया। 
2004- चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 लोगों की मौत । 
2005 – कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ख़राब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे। 
2008 – केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की थी। 
2012- प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीराम शंकर अभयंकर का निधन हुआ था। 

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.