Kota Suicide News: ‘यही लास्ट ऑप्शन है’…लड़की ने यूं खत्म कर ली अपनी जिंदगी

कोटा: राजस्थान के कोटा में आईआईटी जेई की तैयारी कर रही एक और छात्रा ने खुदकुशी कर ली है. जिस छात्रा ने अपनी जान दी है उसका 2 दिनों बाद ही JEE Mains का एग्जाम था. छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने एग्जाम के दबाव का जिक्र किया है.

जान देने से पहले छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है, मम्मी-पापा मैं JEE नहीं कर सकती इसलिए सुसाइड कर रही हूं, मैं कारण हूं , मैं सबसे खराब बेटी हूं, सॉरी मम्मी पापा यही आखिरी विकल्प है.

कोटा के एक कोचिंग में JEE Mains की तैयारी कर रही 18 साल की छात्रा ने अपने ही घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड किया है. छात्रा का 31 जनवरी को एग्जाम था. जानकारी के मुताबिक कोचिंग का कोर्स खत्म होने के बाद वो घर से ही परीक्षा की तैयारी कर रही थी.

बता दें कि अभी एक हफ्ते पहले ही शिक्षा की नगरी कहे जाने वाले कोटा में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. छात्र की उम्र 17 से 18 साल थी. मृतक छात्र यूपी के मुरादाबाद जिले का रहने वाला था.

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.