- Hindi News
- Top News
- जयशंकर ने सिंगापुर के विदेश मंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक विकास पर हुई चर्चा
जयशंकर ने सिंगापुर के विदेश मंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक विकास पर हुई चर्चा
सिंगापुर। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन के साथ द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ''अपने अच्छे दोस्त विवियन से मिलकर खुशी हुई। हमने रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक विकास पर एक व्यापक चर्चा की।'' इससे पहले उन्होंने सिंगापुर के व्यापार एवं उद्योग मंत्री गान किम योंग से भी मुलाकात की और दीर्घकालिक प्रभाव वाले द्विपक्षीय सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि वह भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) में इन विचारों को आगे बढ़ाने को उत्सुक हैं। जयशंकर अपनी दो देशों की आधिकारिक यात्रा के अंतिम चरण में वियतनाम से सिंगापुर पहुंचे हैं। विदेशी मंत्री ने बाद में उप प्रधान मंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। उन्होंने वरिष्ठ मंत्री टेओ ची हेन से भी मुलाकात की और वर्तमान वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की।
