'इजराइल पीड़ित रहा है लेकिन वह गाजा के लोगों के कष्ट कम कर सकता है', इजराइल यात्रा के बाद राष्ट्रपति बाइडन ने कहा

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी इजराइल यात्रा के बाद कहा कि इजराइल बेहद पीड़ित रहा है लेकिन उसे गाजा में उन लोगों के कष्टों को दूर करने का अवसर तलाशना चाहिए। बाइडन ने बुधवार को इजराइल से वापस जाते समय संवाददाताओं से कहा, ‘‘इजराइल को बेहद पीड़ित रहा है। लेकिन सच्चाई ये है कि अगर उसे उन लोगों के कष्टों को दूर करने का अवसर मिले तो उसे उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। अगर इजराइल ऐसा नहीं करता है तो इसके लिए जवाबदेह ठहराया जा सकता है, जो अनुचित हो सकता है।’’ 

हमास के आतंकवादी हमले के बाद इजराइल की यात्रा पर पहुंचे बाइडन ने कहा, ‘‘मैं कहना चाहता हूं कि अगर आपके पास किसी का कष्ट कम करने का अवसर है तो आपको यह अवश्य करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो दुनिया भर में विश्वसनीयता खो देंगे। मुझे लगता है हर कोई इस बात को समझता है।’’

यह भी पढ़े - महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव: 2800 से अधिक प्रत्याशियों की किस्मत EVM में बंद, जानिए कहां कितना हुआ मतदान

इजराइल संभवतः हमास के साथ अक्टूबर के हमले को लेकर गाजा पर व्यापक स्तर पर जवाबी कार्रवाई और जमीनी हमले की योजना बना रहा है। हमास के हमले में इजराइल के लगभग 1,400 लोगों की जान चली गई थी।

बाइडन ने कहा कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी गाजा में मानवीय सहायता सामग्री के 20 ट्रकों को अनुमति देने के लिए राफा गेट खोलने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमास उन्हें जब्त कर लेता है या इसे आगे नहीं बढ़ने देता... तो उसका खात्मा तय है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुख्य बात यह है कि सिसी इसका श्रेय पाने के हकदार हैं।’’ 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.