Hardoi News: बीच गांव में अपने दांतों से पत्नी की नाक काट कर पति हुआ फरार  पंचायत के फैसले के तहत पति अलग और पत्नी रह रही थी अलग

Hardoi News : कपड़े धो रही पत्नी को पकड़कर पति ने अपने दांतों से उसकी नाक काट ली। मामला बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। इस वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

बताया गया है कि बेनीगंज कोतवाली के मीना बाज़ार की मोनी की शादी उसी गांव के राधे के साथ करीब चार साल पहले हुई थी। मोनी का कहना है कि उसका पति रोज़-रोज़ लड़ाई-झगड़ा कर उसे मारता-पीटता था। उसने गांव की पंचायत के सामने अपनी बात रखी। अभी पांच दिन पहले ही पंचायत ने छुटौती कराते हुए फैसला सुनाया था कि अब दोनों अलग-अलग रहेंगे। राधे पंचायत के इस फैसले से नाखुश रहने लगा। इसी बीच रविवार की सुबह मोनी अपने मायके में दरवाज़ें के बाहर कपड़े धो रही थी। उसी बीच राधे वहां पहुंचा, पहले तो उसने लात-घूंसों से उसकी पिटाई की और बाद में अपने दांतों से उसकी नाक काट कर उसे लहुलुहान हालत में छोड़ कर भाग निकला। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि उसे जानकारी मिली है, फिलहाल जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.