Gaganyaan Mission: गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट में आई तकनीकी गड़बड़ी हुई ठीक, अब 10 बजे लॉन्चिंग

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। गगनयान के परीक्षण मिशन को लॉन्चिंग से 5 सेकंड पहले रोकने को लेकर इसरो प्रमुख ने बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया कि टेस्ट फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई, क्योंकि इसके इंजन शुरू नहीं हुए। हालांकि, अब गगनयान की टेस्ट फ्लाइट सुबह 10 बजे लॉन्च की जाएगी। 

इससे पहले व्हीकल एबॉर्ट सिस्टम का परीक्षण करने के लिए मानव रहित गगनयान मिशन की पहली परीक्षण उड़ान टीवी-डी1 यहां शार रेंज में उड़ान भरने से सिर्फ पांच सेकंड पहले रोक दी गई।

इसरो अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ एस. ने कहा कि इंजन इग्निशन नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि खराबी को दूर करने के बाद जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी। प्रक्षेपण के पहले निर्धारित समय सुबह आठ बजे को 45 मिनट आगे बढायें जाने के बाद बाद मिशन नियंत्रण केंद्र के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वचालित प्रक्षेपण क्रम शुरू किया गया था लेकिन प्रक्षेपण का प्रयास आज नहीं हो सका। उन्होंने कहा, “स्वचालित प्रक्षेपण अनुक्रम सुचारू था, लेकिन इंजन का प्रज्वलन नहीं हुआ।”

उन्होंने कहा कि प्रक्षेपण यान सुरक्षित है। उन्होंने कहा, “हम प्रक्षेपण यान तक पहुंचेंगे और इंजन के न जलने के बारे में अध्ययन करेंगे।” डॉ. सोमनाथ ने कहा, “हम इस विसंगति को दूर करने के बाद जल्द ही वापस आएँगे कि ऑनबोर्ड कंप्यूटरों ने इंजन को प्रज्वलित क्यों नहीं किया।” उन्होंने कहा, “लॉन्च को पुनर्निर्धारित किया गया है और जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।” 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.