- Hindi News
- Top News
- जयपुर: सचिवालय की एक इमारत में आग, फर्नीचर सहित कई समान जला
जयपुर: सचिवालय की एक इमारत में आग, फर्नीचर सहित कई समान जला
On
जयपुर। जयपुर में सचिवालय के एक भवन की चौथी मंजिल पर एक कमरे में आग लग गई जिससे कार्यालय का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। सचिवालय के सुरक्षा अधिकारी प्रदीप गोयल ने बताया कि सचिवालय की चौथी मंजिल स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में सोशल मीडिया टीम के बंद दफ्तर से बुधवार सुबह धुआं निकलने की सूचना मिलने पर सुरक्षा कर्मियों वहां पहुंचे और आग को बुझाया।
आग की जानकारी मिलने पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इधर भाजपा ने आरोप लगाया कि आग कोई आकस्मिक घटना नहीं बल्कि यह कांग्रेस सरकार के काले ‘कारनामे छिपाने’ की साजिश का हिस्सा है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि मामले को लेकर भाजपा चुनाव आयोग को भी शिकायत दर्ज करवाएगी।
खबरें और भी हैं
Latest News
22 Sep 2026 11:22:58
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
