सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक पर केस दर्ज

समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी राम धनी राजभर लगातार सोशल नेटवर्किंग साइटों पर सपा सांसद डिपंल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट कर रहा था। आरोपी ने सपा सांसद और यादव जाति के खिलाफ टिप्पणी 3 से 7 सितंबर के बीच पोस्ट की गई थी। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामधनी राजभर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

डिप्टी एसपी शिव नारायण वैस ने बताया कि मनियार पुलिस थाने के प्रभारी मंतोष सिंह ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मंगलवार रात को एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। बता दें कि डिंपल याद मैनपुरी से सांसद हैं और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.