WhatsApp में यूजर्स के लिए आया ये नया फीचर, अब वॉयस मैसेज भी हो सकते हैं गायब

वॉट्सऐप आए दिन अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट लेकर आता रहता है। अब कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक और फीचर लेकर आया है। बता दें कंपनी ने 2021 में व्यू वन फीचर लॉन्च किया था, जिसमें वीडियो एक बार देखने के बाद अपने आप गायब हो जाता था।

साथ ही इसी टाइम वॉट्सऐप ने सेल्फ डिस्ट्रक्टिंग मैसेज फीचर भी पेश किया था। अब कंपनी ने वॉयस मैसेज को डिसेपेयरिंग होने का फीचर पेश किया है, जिसमें आप अगर किसी को वॉयस मैसेज करते हैं, तो ये खुद ब खुद अपने आप गायब हो जाएगा। 

यह भी पढ़े - AI+ स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी, चुनिंदा मॉडल ₹2,000 तक महंगे

बता दें वॉट्सऐप का ये फीचर व्यू वन फीचर और सेल्फ डिस्ट्रक्टिंग मैसेज फीचर की तरह ही है। इस फीचर को एक्टिव करने के बाद अगर आप किसी परिचित को वॉयस मैसेज करते हैं, तो वो इस मैसेज को एक बार ही सुन सकेगा और इसके बाद आपका वॉयस मैसेज खुद ब खुद डिस्पेयर हो जाएगा। बता दें वॉट्सऐप का वॉयस डिस्पेरिंग मैसेज फिलहाल डेवलपिंग स्टेज में है। इसे चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए ही रोल आउट किया गया है। 
 
ये फीचर अभी भी विकास के अधीन है, लेकिन आप इसे Google Play Store से Android 2.23.22.4 अपडेट के लिए WhatsApp बीटा और TestFlight ऐप से iOS 23.21.1.73 अपडेट के लिए WhatsApp बीटा डाउनलोड करके आजमा सकते हैं। 

ऐसे एक्टिव करें ये फीचर
सबसे पहले WhatsApp चैट खोलें जिसे आप संदेश भेजना चाहते हैं। 
अब माइक्रोफोन बटन पर टैप करके वॉयस मैसेज रिकॉर्ड करें। 
रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद, आपको व्यू वन्स आइकन दिखाई देगा। आप उस पर क्लिक कर दें। 
अब आपका वॉइस मैसेज एक बार देखने के लिए सेट है। रिसीवर मैसेज को सिर्फ एक बार ही सुन सकता है और फिर ये अपने आप गायब हो जाएगा।

बता दें वॉइस मैसेज के लिए व्यू वन्स मोड केवल चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। इसलिए, अगर आप बीटा प्रोग्राम में नहीं हैं, तो आपको अभी भी इस सुविधा का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है। व्हाट्सएप इस सुविधा को जल्द ही सभी यूजर्स के लिए जारी करने की योजना बना रहा है।

ये भी पढे़ं- Facebook पर जल्द आने वाला ये खास फीचर, अब बॉलीवुड सेलेब्स से सीधे जुड़ पाएंगे आप

 

 

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.