- Hindi News
- स्पेशल स्टोरी
- लड़की ने डेट पर खाया इतना खाना, बिल देखकर लड़के के उड़े होश, रेस्टोरेंट से भागा और किया ये काम...
लड़की ने डेट पर खाया इतना खाना, बिल देखकर लड़के के उड़े होश, रेस्टोरेंट से भागा और किया ये काम...
जह भी हम पहली बार किसी से मिलने जाते हैं तो अपनी बोलचाल और व्यवहार पर बहुत ध्यान रखते हैं। इस दौरान हम ये भी सोचते हैं कि कहीं दूसरे पर हमारा इम्प्रेशन गलत तरीके से न पड़े। वहीं खासतौर पर अगर किसी डेट पर जाना हो तो इंसान कपड़े-जूते और खाने-पीने तक का भी ख्याल रखता है। हालांकि अक्सर ये देखा गया है कि लोग कुछ न कुछ गड़बड़ यहां भी कर देते हैं।
खुद ही अपने टिकटॉक अकाउंट से लड़की ने बताया है कि लड़का उसके साथ डेट पर जाना चाहता था। ऐसे में वो एक साथ अटलांटा के Fontaine’s Oyster House में पहुंचे। यहां लड़की ने $15 यानि 1248 रुपये पर प्लेट के हिसाब से सीफूड ऑइस्टर्स खाने शुरू किए। इस दौरान उसने कुल 48 आइस्टर्स खा लिए और इसके साथ क्रैब केक्स और आलू की डिश भी मंगाई। वो इतना सारा खाना खाती गई और सामने बैठा लड़का उसे देखकर दंग था। लड़की ने खाने को बेहद टेस्टी बताया जबकि डेट पर आया लड़का उसकी इस हरकत से बिल्कुल भी खुश नहीं था।
इतना ही नहीं लड़की के इतने खाने-पीने का बिल जब £150 यानि 15000 रुपये से भी ज्यादा आया, तो लड़का इसे देने से पहले ही भाग गया। उसने कहा कि उसे वॉशरूम जाना है और फिर कभी नहीं लौटा। इतना ही नहीं, उसने लड़की को मैसेज करके कहा कि वो उसे ड्रिंक के लिए बाहर ले जाना चाहता था, ऐसे में ड्रिंक के पैसे वो ऐप पर फॉरवर्ड कर रहा है। इतना सारा खाना ऑर्डर करने के लिए उसने नहीं कहा था।
