Karwa Chauth 2023: कब मनाया जाएगा करवा चौथ? जानें चंद्रोदय का सही समय और महत्व

Karwa Chauth 2023: हिंदू धर्म में कार्तिक के महीने का विशेष महत्व बताया गया है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपनी पति की लम्बी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। शाम को चंद्रमा उदय होने के बाद ही महिलाएं अपना व्रत पूर्ण करती हैं। साल 2023 में 1 नंवबर 2023, बुधवार के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। तो आइए जानते हैं इस बार ये व्रत कब किया जाएगा और चंद्रोदय का सही समय।  

शुभ मुहूर्त 

यह भी पढ़े - मकर संक्रांति: शुभता और महत्व का पर्व

  • कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आरंभ: 31 अक्टूबर, मंगलवार, रात्रि  09:30 मिनट से 
  • कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त:1 नवंबर, बुधवार, रात्रि 09:19 मिनट पर  
  • चतुर्थी तिथि का सूर्योदय व चंद्रोदय दोनों ही 1 नवंबर को होगा,इसलिए इसी दिन करवा चौथ का व्रत किया जाएगा।

चंद्रोदय का समय 
पंचांग के अनुसार, इस बार करवा चौथ पर यानी 1 नवंबर, बुधवार को है। तो इस हिसाब से चन्द्रोदय का समय रात्रि 08:15 रहेगा। ऐसे में अलग-अलग स्थानों पर चंद्रोदय के समय में 5 से 7 मिनिट का अंतर आ सकता है।

करवा चौथ का महत्व
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के जीवन में बहुत महत्व रखता है। ये व्रत विवाहित महिलाओं के दांपत्य जीवन में खुशियां भरता है। इस दिन सास अपनी बहू को सरगी देती है। जिससे सुबह सूर्योदय से पहले खाया जाता है। करवा चौथ के व्रत में सरगी का बहुत महत्व है। इसके बिना करवा चौथ का व्रत पूरा नहीं माना जाता है।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.