आज का राशिफल। 10 फरवरी, 2024

मेष

आज आप अपने प्रभाव के दम पर उलझे मामलों को सुलझा लेंगे। अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर चिंता दूर होगी। मित्रों के साथ आप गम्भीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।

वृष

आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापार में कुछ बदलाव लाने की दिशा में काम कर सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। अपनी कुशल रणनीति से विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। पुराने नुकसान की भरपायी हो जायेगी।

मिथुन

आज निजी रिश्तों में समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। परिवार के किसी सदस्य पर क्रोध आ सकता है। बुरी संगत से आपको बचना चाहिये। जॉब में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन की समस्याओं का निराकरण होगा।

कर्क

आज घर का वातावरण नकारात्मक हो सकता है। अपने बजट का ध्यान रखते हुए ही काम करें। भाइयों के साथ मनमुटाव हो सकता है। उतावलेपन के कारण काम प्रभावित हो सकते हैं। धन उधार देने से आपको बचना चाहिए। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें।

सिंह

आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जाने का प्लान करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा।

कन्या

आज ऑफिस में लापरवाही के कारण काम रुक सकते हैं। स्वयं को व्यस्त रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। धन संबंधी मामलों को लेकर थोड़े परेशान होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कठिन काम सौंपा जा सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी आपकी काफी प्रशंसा करेंगे।

तुला

आज बेरोजगार लोगों को नौकरी की चिन्ता रहेगी। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। काम की अधिकता के कारण प्रेमी जन से झगड़ा हो सकता है। ऑफिस में घरेलू मामलों को लेकर तनाव हो सकता है।

वृश्चिक

आज व्यापार में उधारी करने से बचें। मन में नए रचनात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। अपने खर्च का हिसाब रखें। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। उत्तम वाहन सुख की प्राप्ति होगी। माता का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें।

धनु

आज आपको व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप कई सारे कार्यों को एकसाथ करने का प्रयास करेंगे। जॉब में आपको बड़ा काम सौंपा जा सकता है। विद्यार्थी गम्भीर विषयों का अध्ययन करने में रुचि लेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

मकर

आज कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानियां हो सकती है। पैतृक संपदा प्राप्त हो सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच व्यवहार खराब हो सकता है।

कुंभ

आज मनोरञ्जन के साधनों का आनन्द लेंगे। रिश्तेदारों के बीच आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। आप लोगों की मदद करने को आतुर रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आप रुचि लेंगे।

मीन

आज घरेलू कार्यों में आप उलझे रहेंगे। अपनी उपलब्धियों पर अहङ्कार न करें। भावनाओं के कारण नुकसान हो सकता है। संपत्ति के मामलों को लेकर सावधानी जरूरी है। मन में अज्ञात भय रहेगा। वाद-विवाद और बहसबाजी से आपको बचना चाहिए।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: श्रीनाथ बाबा मठ के महंथ कौशलेन्द्र गिरी पर जानलेवा हमला, चेयरमैन व समर्थकों पर गंभीर आरोप Ballia News: श्रीनाथ बाबा मठ के महंथ कौशलेन्द्र गिरी पर जानलेवा हमला, चेयरमैन व समर्थकों पर गंभीर आरोप
बलिया (रसड़ा): श्रीनाथ बाबा मठ के महंथ और महामंडलेश्वर कौशलेन्द्र गिरी महाराज पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया...
गोपाल खेमका हत्याकांड पर गरमाई सियासत: मायावती ने JDU-BJP सरकार पर साधा निशाना, चुनाव आयोग से की कड़ी कार्रवाई की मांग
Jaunpur News: ताजिया जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पांच युवक, दो की मौत, तीन झुलसे
CMO के खिलाफ एएनएम कर्मियों की हुंकार, चेतावनी के साथ धरना, कर्मचारियों का मिला भरपूर समर्थन
Ballia News : गोलीकांड पर SP का सख्त एक्शन, रेवती थानाध्यक्ष लाइनहाजिर, दरोगा और सिपाही सस्पेंड
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.