आज का राशिफल। 03 फरवरी, 2024

मेष

आज घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से बहुत ज्यादा प्रसन्न रहेंगे। सुख और विलासिता का भरपूर लाभ उठाने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 17 May 2026: कैसा रहेगा आज का रविवार, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृष

आज आपको पुरानी गलतियों से सीखने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में आप अतिरिक्त निवेश करने का विचार बनाएंगे। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। ई-कॉमर्स से जुड़े लोगों की अत्यधिक व्यस्तता रहने वाली है।

मिथुन

आज कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को अपनी बुद्धिमत्ता से संभाल लेंगे। दोस्तों के साथ किसी योजना पर चर्चा करेंगे। संतान को लेकर आपको गर्व का अनुभव होगा। आपका चित्त काफी प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में नवीनता और ताजगी का एहसास होगा।

कर्क

आज नवीन परियोजना पर त्वरित कार्यान्वयन कर सकते हैं। पुराना ऋण आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आपको आलस्य से आपको बचना चाहिए। कारोबार में व्यस्तता बढ़ने वाली है।

सिंह

आज का दिन भोग विलास में बीतेगा। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहेंगे। लाभदायक सौदे मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी। नए संपर्क विकसित होने के योग बन रहे हैं।

कन्या

आज व्यापार में आप काफी ध्यान देंगे। घरेलू काम-काज में आप काफी रुचि लेंगे। निवेश लाभकारी सिद्ध होंगे। अपने हितों को लेकर काफी जागरूक रहेंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपको अपनी माता का ध्यान रखना चाहिए।

तुला

आज कामकाज की स्थितियों को दोबारा संवारने का प्रयास करेंगे। इंटरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में लाभ मिलेगा। करियर में वृद्धि देखने को मिलेगी।

वृश्चिक

आज दान-धर्म के कार्यों से पीछे न हटें। किसी को धन उधार न दें। जॉब को लेकर कुछ चिंता बढ़ेगी। मानसिक रूप से आपको मजबूत रहना चाहिए। जमा पूंजी को लेकर अनिश्चितता बढ़ेगी। आपको बॉस से उलझने से बचना चाहिए।  

धनु

आज प्रेमी जन आपके बहुत निकट आ सकता है। भावुक होकर निर्णय न लें। आप धार्मिक गतिविधियों में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी पर भी सीधे-सीधे विश्वास करना ठीक नहीं होगा।

मकर

आज जॉब को लेकर तनाव दूर होने की संभावना है। नया व्यापार शुरू करने के दिन काफी अच्छा है। मैनेजमेंट से जुड़े कार्यों में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। स्वादिष्ट पकवानों का भरपूर आनंद लेंगे।

कुंभ

आज धार्मिक यात्राओं में जाने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अधिकारियों के साथ आपको व्यवहार अच्छा रखना चाहिए। माता-पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। जॉब में अतिरिक्त कार्य का दबाव हो सकता है।

मीन

आज आपको स्वाध्याय करने में अपना समय व्यतीत करना चाहिए। प्रेमी के प्रति अत्यधिक भावुक होना दुख का कारण बन सकता है। परिवार के लोगों के व्यवहार से निराश हो सकते हैं। आप धन को लेकर परेशान हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

भगवान जगन्नाथ पर आधारित पहली एनीमेशन फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ जल्द होगी रिलीज़ भगवान जगन्नाथ पर आधारित पहली एनीमेशन फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ जल्द होगी रिलीज़
मुंबई : पोगो चैनल पर प्रसारित सुपरहिट टीवी सीरीज़ जय जगन्नाथ के बाद अब एले एनीमेशन्स प्राइवेट लिमिटेड अपने लोकप्रिय...
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर ‘यादें’ के कलाकारों ने साझा किया चाय से जुड़ा खास रिश्ता
‘दे दे प्यार दे 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 24 मई को ज़ी सिनेमा पर
हजारों लोगों की मौजूदगी में अध्यात्म, संगीत और साउंड हीलिंग से सराबोर हुआ ‘द हीलिंग कॉन्सर्ट- अध्याय 1 : आरंभ’
सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ सेट पर 200 छतरियों का वितरण, कलाकारों और क्रू को मिला खास सरप्राइज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.