आज का राशिफल। 02 फरवरी, 2024

मेष

आज बुरे विचारों से स्वयं को अप्रभावित रखें। पड़ोसियों से झगड़ा होने की आशंका है। अपने खानपान में तेल मसाला युक्त खाद्यों का ज्यादा प्रयोग न करें। पारस्परिक रिश्तों में निकटता बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

वृष

आज पिता के साथ वैचारिक मतभिन्नता हो सकती है। कारोबार में आपेक्षिक प्रगति होगी। घर वालों के साथ अच्छा वक्त बिताने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों को लेकर आश्वस्त रहेंगे।

मिथुन

आज विरोधियों की संख्या में कमी आएगी। खर्चों पर नियंत्रण करने की कोशिश होगी। दोपहर के बाद अपनी पुरानी गलतियों से सीखने का प्रयास रहेगा। पारिवारिक कारणों से मन बेचैन हो सकता है। माइग्रेन का दर्द उभर सकता है।

कर्क

आज आवश्यक कार्यों में विलंब न करें। किसी यात्रा पर चलने का विचार बना सकते हैं। वाहन चलाते वक्त सावधान रहें। अति आत्मविश्वास आपको असफलता की ओर ले जा सकता है। दोपहर के बाद आपकी आलोचना हो सकती है।

सिंह

आज सरकारी कार्यों में आपको परेशानी हो सकती है। पुरानी समस्याओं से सीखने का प्रयास करना चाहिए। कल तक जिन कार्यों से व्यय हो रहा था, उनसे धन प्राप्त होगा। घर में मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी।

कन्या

आज व्यापार में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। मनोरंजक यात्रा का विचार बनाएंगे। घर में बिन-बुलाए मेहमान आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव आने की आशंका है। नए संपर्कों का बेहतर लाभ उठाने का प्रयास करेंगे।

तुला

आज संध्या के समय कोई अच्छी खबर मिल सकती है। भविष्य के लिए नए व्यापार की योजना बनाएंगे। अपने शत्रुओं को कम आंकने की भूल न करें। कारोबार में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक

आज अपने मित्रों और शुभचिंतकों पर व्यर्थ में शक न करें। मन में भावुकता और क्रोध का आधिक्य रहेगा। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों में कुछ अनचाही स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु

आज किसी मित्र द्वारा आपको करियर को लेकर अच्छी सलाह मिल सकती है। रियल एस्टेट में निवेश करने का विचार बनाएंगे। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले जातकों के लिए समय शुभ है।

मकर

आज नई योजनाओं को कार्यान्वित करने के लिए समय उत्तम है। अपने प्रेमी अथवा लवमेट्स को प्रपोज कर सकते हैं। संतान के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ

आज विद्यार्थी करियर को लेकर कुछ लापरवाह हो सकते हैं। आपको पिता की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। किसी से कोई वादा नहीं करना चाहिये। प्रतिष्ठित लोगों के समक्ष अपने विचारों को व्यक्त करने का अवसर मिलेगा।

मीन

आज दिन की शुरुआत तनावपूर्ण हो सकती है। आपको अपनी गुप्त बातें किसी से नहीं कहनी चाहिए। आत्मविश्वास की कमी के कारण निराशा का अनुभव कर सकते हैं। विदेशी भूमि पर रहने वाले जातकों के लिए दिन शुभ नहीं है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: श्रीनाथ बाबा मठ के महंथ कौशलेन्द्र गिरी पर जानलेवा हमला, चेयरमैन व समर्थकों पर गंभीर आरोप Ballia News: श्रीनाथ बाबा मठ के महंथ कौशलेन्द्र गिरी पर जानलेवा हमला, चेयरमैन व समर्थकों पर गंभीर आरोप
बलिया (रसड़ा): श्रीनाथ बाबा मठ के महंथ और महामंडलेश्वर कौशलेन्द्र गिरी महाराज पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया...
गोपाल खेमका हत्याकांड पर गरमाई सियासत: मायावती ने JDU-BJP सरकार पर साधा निशाना, चुनाव आयोग से की कड़ी कार्रवाई की मांग
Jaunpur News: ताजिया जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पांच युवक, दो की मौत, तीन झुलसे
CMO के खिलाफ एएनएम कर्मियों की हुंकार, चेतावनी के साथ धरना, कर्मचारियों का मिला भरपूर समर्थन
Ballia News : गोलीकांड पर SP का सख्त एक्शन, रेवती थानाध्यक्ष लाइनहाजिर, दरोगा और सिपाही सस्पेंड
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.