आज का राशिफल। 28 नवंबर, 2023

मेष

आज स्वयं को श्रेष्ठ और दूसरों को निम्न दिखाने की भावना के कारण मतभेद उभर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोगों का व्यवहार आपके अनुकूल नहीं रहेगा। बच्चों की जिद और हठ को हल्के में न लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

वृष

आज आप मनोरंजन को काफी महत्व देने वाले हैं। स्पोर्ट्स में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। कमीशन संबंधित कार्यों में अपेक्षाकृत लाभ नहीं मिलेगा। परिवार का वातावरण सुकून भरा रहेगा। बनते कार्य बिगड़ने के कारण थोड़े क्रुद्ध हो सकते हैं।

मिथुन

आज अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आकस्मिक धन हानि हो सकती है। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। लंबी दूरी की यात्रा करना शुभ नहीं है। मित्रों व परिजनों से मतभेद हो सकते हैं।

कर्क

आज बॉस आपके प्रमोशन को लेकर कुछ निर्णय ले सकते हैं। व्यावसायिक परिस्थितियां आपको धन लाभ कराने वाली हैं। व्यवसाय में काफी अच्छा धन लाभ होगा। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दुर्लभ वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह

आज उच्च पद प्राप्ति के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोग अपनी वक्तव्य शैली से जनता को प्रभावित करेंगे। आपके भीतर नया काम करने को लेकर इच्छा जागृत होगी। अपनी कार्य कुशलता का परिचय देंगे।

कन्या

आज आप काफी अनुशासन में रहेंगे। आपकी संवादशैली काफी आकर्षक रहेगी। जटिल मुद्दों को सुलझाने में सफल रहेंगे। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के ऑफर मिल सकते हैं। मेहनत का बढ़िया फल प्राप्त होगा।

तुला

आज आवश्यक न हो तो यात्रा न करें। व्यर्थ बहसबाजी से बचें। कुछ कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। बवासीर के रोगियों को अपनी सेहत व खानपान का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए।

वृश्चिक

आज आपको उन्नति के जबरदस्त अवसर प्राप्त होंगे। प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके संपर्क विकसित होंगे। आयात-निर्यात संबंधित कारोबार में तेजी आएगी। जीवनसाथी को करियर संबंधित अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

धनु

आज लंबित कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। अपनी योग्यता का भरपूर उपयोग करेंगे। परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। बड़े-बुजुर्ग लोगों से मार्गदर्शन लेते रहें इसके सार्थक परिणाम आपको प्राप्त होंगे। दूसरों की गलती की भरपाई आपको करनी पड़ेगी। 

मकर

आज इच्छानुसार काम होने के बावजूद असंतुष्ट रहेंगे। आशाओं के अनुसार परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। धैर्य की कमी के कारण अनावश्यक बातों पर अपना मूड खराब कर सकते हैं। परिश्रम का बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा।

कुंभ

आज शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। धन की कमी के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। बिना तथ्यों की जानकारी के अपने विचार न रखें। बौद्धिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। हृदय रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिए।

मीन

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ है। अपने सिद्धांतों पर अडिग रहेंगे। महत्वपूर्ण अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में कसर न छोड़ें। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.