आज का राशिफल। 26 नवंबर, 2023

मेष

आज गलत अफवाहों की चपेट में आ सकते हैं। गृहस्थ जीवन में शांति रहेगी। गूढ़ विद्याओं की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी के प्रति निष्ठा और प्रेम भाव में वृद्धि होगी।

वृष

आज नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ नहीं है। आपके व्यवहार में शालीनता रहेगी। पुरानी कड़वी यादें आपका मन खराब करेगी। व्यापार में आपके संपर्क मजबूत होंगे। दांपत्य सुख में कमी आएगी। धन संबंधी चिंता आपको परेशान कर सकती है।

मिथुन

आज आपकी प्रगति से जीवनसाथी बहुत प्रसन्न होगा। ऑफिस में आपको बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क

आज कमीशन संबंधी कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेमीजन के प्रति आपका समर्पण भाव बढ़ेगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखें। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे।

सिंह

आज नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। संपत्ति विवादों का निपटारा होगा। पुराने निवेश से आपको धन लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में शांति का वातावरण रहेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है।

कन्या

आज आपके संबंध प्रभावित हो सकते हैं। शत्रु आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। यात्रा आपको बुरी तरह थका सकती है। ऑनलाइन कारोबारियों को पेमेंट आदि को लेकर थोड़ा सावधान रहना चाहिए।

तुला

आज आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। आपको बहुमूल्य उपहार मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे। प्रेमीजन अपने परिवार से विवाह को लेकर सहमति लेंगे है।

वृश्चिक

आज नया कारोबार शुरू करने में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोग कठिन निर्णय ले सकते हैं। जिस कार्य से परिणाम न मिल रहे हों उन्हें फिलहाल छोड़ना ही उचित है। रिश्तों को लेकर समस्या का समाधान होगा।

धनु

आज काम को लेकर महत्वपूर्ण लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। आपकी दिनचर्या काफी अनुकूल रहने वाली है। बच्चों को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। अपनी गलतियों पर पर्दा न डालें। प्रेमीजन से झूठ न बोलें।

मकर

आज सुख के साधनों में वृद्धि होगी। बुद्धिमान लोगों की सलाह से आपको बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपनी जीवनशैली में सुधार कर सकते हैं। आदर्शवादी विचारों से आपको बचना चाहिए।

कुंभ

आज बॉस आपको कुछ उपहार दे सकते हैं। व्यापारियों को बड़ा धन लाभ मिलेगा। तकनीक क्षेत्र में आप काफी रुचि लेने वाले हैं। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नए पार्टनर्स जुड़ने के योग बन रहे हैं।

मीन

आज आपके मुख-मंडल पर प्रसन्नता के भाव रहेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे। विदेश यात्रा को लेकर थोड़ी परेशानी का अनुभव करेंगे। व्यापार में विस्तार के लिए लोन ले सकते हैं।

 

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.