आज का राशिफल। 10 नवंबर, 2023

मेष

आज आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। धन की समस्या दूर होगी। पार्टनर के साथ विवाद समाप्त होगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आपको कारोबार में मनचाही उन्नति मिलने की सम्भावना है। मानसिक शांति के लिए मंदिर जा सकते हैं।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 25 मई 2025: कार्यक्षेत्र में रह सकता है जोखिम, सतर्क रहें

वृष

आज दिन की शुरुआत खास ठीक नहीं रहेगी। कारोबार में स्थिरता रहेगी। मसालेदार भोजन से बचें वरना कब्ज की समस्या भी हो सकती है। कुछ लोग आपकी निंदा कर सकते हैं,लेकिन आपको उन पर अभी ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।

मिथुन

आज घर की परिस्थितियों के सामने स्वयं को असहज महसूस करेंगे। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। शाम के समय कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। माता-पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है।

कर्क

आज उलझे हुए मामलों को सुलझा लेंगे। गलत कार्यों में अपना दिमाग न लगाएं। किराए के घर पर रहने वालों के मन में नए घर को लेकर चिंता बढ़ सकती है। आप अपनी सधी हुई संवादशैली के प्रभाव से लोगों को अपने वश में कर लेंगे।

सिंह

आज अपनी गलतियों और कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करें। विपरीत विचारधारा वाले व्यक्तियों के साथ बहस न करें। नई संपत्ति खरीदने को लेकर विचार बना सकते हैं। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा।

कन्या

आज शुभ कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। करियर में कुछ अच्छा बदलाव हो सकता है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आप कुछ विशिष्ट कार्यों की तरफ मुड़ सकते हैं। धर्म-कर्म को लेकर दिखावा न करें।

तुला

आज नकारात्मक विचार आपके ऊपर हावी रहेंगे। अनिद्रा और घबराहट की समस्या हो सकती है। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। सीनियर्स आपका विरोध कर सकते हैं। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर थोड़े अधीर रहेंगे, लेकिन अपने दिल की बात कहने से बचें।

वृश्चिक

आज महिला जातकों को महंगे उपहार मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप जो काम करना चाहते हैं वहीं करें। अधूरे काम पूरे होने से मन में काफी खुशी रहेगी।

धनु

आज सभी काम सरलता से होते हुए प्रतीत होंगे। आपकी कार्यशैली लोगों के लिए चर्चा का विषय बन रही है। धर्म-कर्म के मामले में आप काफी रुचि लेंगे। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का शानदार प्रयोग करेंगे।

मकर

आज विदेश में रहने वाले लोगों को घर की याद आएगी। प्राइवेट जॉब करने वाले लोग अवकाश को लेकर बॉस से चर्चा कर सकते हैं। व्यवहार संयमित रखें और दूसरों के मामलों में ज्ञान देने से बचें। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें।

कुंभ

आज व्यापार में बड़े लाभ की प्रबल संभावना है। दांपत्य जीवन थोड़ा उदासीन हो सकता है। निम्न रक्तचाप और थकान की समस्या हो सकती है। शोध कार्यों के प्रति आपकी रुचि हो सकती है। दोस्तों के साथ मतभेद उभर सकते हैं।

मीन

आज किसी रिश्तेदार को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके द्वारा किए गए कार्य से लोग प्रेरणा लेंगे। जीवनसाथी के साथ टाइम बिताना पसन्द करेंगे। शाम के समय सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।

 

खबरें और भी हैं

Latest News

बाघ के साथ सेल्फी ले रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देख कांप उठेगी रूह – वायरल वीडियो बाघ के साथ सेल्फी ले रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देख कांप उठेगी रूह – वायरल वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Bareilly News: दहेज के लिए प्रोफेसर पत्नी को घर से निकाला, पति ने छिपाई उम्र; 25 लाख खर्च के बावजूद मांगे और रुपये
Unnao News: पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर में 25 वर्षीय खलासी की मौत, पिता की तहरीर पर मामला दर्ज
बरेली: नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे डेढ़ लाख रुपये, प्रधानाचार्य समेत तीन पर केस दर्ज
Prayagraj News: जसरा फ्लाईओवर के पास अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, शौक के लिए रखते थे तमंचा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.