आज का राशिफल। 13 सितंबर, 2023

मेष

आज आपकी आय में अतिरिक्त वृद्धि होगी। पारिवारिक सदस्यों से किसी कारण नाराजगी हो सकती है। जॉब में आपको अतिरिक्त अधिकार मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा।

वृष

आज घर को लेकर काफी परेशानियां दूर होंगी। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ होगा। नए काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। आपको काफी मानसिक भ्रम हो सकता है। दवाइयों पर आपका धन खर्च करना पड़ सकता है।

मिथुन

आज प्रबंधन संबंधी कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार की जिम्मेदारियों से थोड़ा मुक्त रहेंगे।

कर्क

आज अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है। स्वतंत्र व्यवसाय करना चाह रहे हैं तो आपको लाभ होगा। पति-पत्नी के बीच बढ़ियां तालमेल रहेगा।

सिंह

आज प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। आपके व्यवहार में नरमी रहेगी। आप कुछ नया जानने को उत्सुक रहेंगे। काम का दबाव कम होने से प्रसन्न रहेंगे। मांगलिक कार्यक्रमों को लेकर योजना बना सकते हैं।

कन्या

आज आपकी सेहत थोड़ा नरम रहेगी। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। व्यवसाय में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मन में अज्ञात भय आपको परेशान कर सकता है।

तुला

आज नई जॉब आपको मिल सकती है। प्रेमी जन के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय में साझेदारी कर रहे हैं तो आपको लीगल मामलों की सलाह भी अवश्य लेनी चाहिए। परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

वृश्चिक

आज विदेशी संबंधों से आपको लाभ होगा। ऐश्वर्य के साधनों पर आप धन खर्च करेंगे। आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। आपके व्यवहार से लोग आनंदित रहेंगे। अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं।

धनु

आज आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। अपनी इच्छाओं को पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे। गृहस्थ जीवन में खुशहाली रहेगी। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शेयर मार्केट से आपको बड़ा धन लाभ होने की सम्भावना है।

मकर

आज कला और संगीत से जुड़े लोगों को बड़ा सम्मान मिल सकता है। निजी संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। मित्रों से झगड़ा होने की आशंका है। किसी से बहस न करें। नकारात्मक लोगों की संगत के कारण आपका दिन खराब हो सकता है।

कुंभ

आज रुका हुआ कार्य होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में नए मेहमान आ सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में आप शामिल हो सकते हैं। बिजनेस में अचानक बढ़ोतरी होगी। मनोरंजन पर आप धन खर्च करेंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें।

मीन

आज किसी परिचित व्यक्ति के माध्यम से आपको जॉब के बढ़ियां अवसर मिल सकते हैं। आपका पूरा फोकस काम के प्रति रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें।   

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बलिया: सदर कोतवाली क्षेत्र के परिखरा स्थित महावीर नगर में सोमवार सुबह बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक सवार दो...
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाएंगे पैनोरमा स्टूडियोज और जी स्टूडियोज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.