आज का राशिफल 17 मार्च 2025: कुछ राशियों के लिए शुभ दिन, कई क्षेत्रों में मिलेगी सफलता

मेष

पहले की गई मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव हो सकते हैं। आर्थिक चिंताएं थोड़ी परेशान कर सकती हैं, लेकिन व्यापार में नई योजनाएं बनानी पड़ेंगी, जिसमें सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा। खुदरा व्यापारियों की आय में वृद्धि के संकेत हैं।

वृषभ

किसी करीबी रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा, जिससे मानसिक प्रसन्नता महसूस होगी। आज भागदौड़ ज्यादा रहेगी, लेकिन सहकर्मियों का सहयोग मिलने से काम जल्द पूरे होंगे। नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 8 मई 2025: इन राशियों को मिलेगी सफलता, खुशियों की होगी बारिश

मिथुन

उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। दोस्तों के व्यवहार से मन थोड़ा खिन्न हो सकता है, इसलिए किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। अचानक कोई महत्वपूर्ण कार्य हाथ में आ सकता है।

कर्क

सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। निजी रिश्तों में मधुरता आएगी। काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे थोड़ी परेशानी महसूस करेंगे। खर्चों को संतुलित रखने की जरूरत है।

सिंह

आपके ऊपर अधिकारी वर्ग की निर्भरता बढ़ेगी। जीवन में संतोष का भाव रहेगा। प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे। नई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। वित्तीय मामलों में जटिलताएं दूर होंगी।

कन्या

छात्र शिक्षा को लेकर पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। मन में अस्थिरता बनी रह सकती है। स्वार्थ के लिए गलत रास्तों का चयन न करें। आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। प्रेमी को प्रपोज करने के लिए दिन अच्छा है।

तुला

महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर भ्रम समाप्त होगा। अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों को पर्याप्त समय देंगे। नए घर की खरीदारी पर विचार कर सकते हैं। रियल एस्टेट कारोबारियों को बड़ा लाभ होने की संभावना है।

वृश्चिक

अपने विचारों और निर्णयों को प्राथमिकता दें। किसी विवाद या अपमान का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें, खासतौर पर कब्ज और गैस की समस्या बढ़ सकती है। घरेलू कार्यों में मन नहीं लगेगा। नशे से पूरी तरह बचें और शेयर बाजार में बड़ा निवेश करने से परहेज करें।

धनु

समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके हुए मामले धीरे-धीरे सुलझेंगे। अचानक धन लाभ के योग हैं। मित्रों की सफलता से मन खुश रहेगा। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। संतान के भविष्य को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

मकर

आपकी कार्यशैली से लोग प्रेरित होंगे। अधूरे काम पूरे होने की संभावना है। कमीशन और इंश्योरेंस से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। शारीरिक सौंदर्य और फिटनेस को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।

कुंभ

आपकी आदतों की आलोचना हो सकती है, लेकिन मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाए रखें। पुराने संबंधों से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने उत्पादों या सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना होगा।

मीन

पाचन संबंधी समस्याएं, जैसे मुंह में छाले हो सकते हैं। अनुशासन का कड़ाई से पालन करें। अचानक कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में धोखा मिलने की आशंका है। मधुमेह के रोगियों को दवा लेने में कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शिक्षकों के वेतन पर संकट, कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई Ballia News: शिक्षकों के वेतन पर संकट, कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई
बलिया: जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े 14 हजार से अधिक शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी अप्रैल माह का वेतन...
Ballia News: दर्जी और ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पात्रता और अंतिम तिथि
बलिया: आयुष चिकित्सक सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त, 13 मई से डीवीपी व साक्षात्कार शुरू
बलिया: बीईओ के स्थानांतरण पर अभिनंदन और विदाई का अद्भुत क्षण, शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई
Ballia News: 15 लाख की अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर, न्यायालय के आदेश पर नष्ट की गई 9395 लीटर शराब

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.