- Hindi News
- राशिफल
- आज का राशिफल 11 मई 2025: किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क
आज का राशिफल 11 मई 2025: किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क

मेष (Aries)
आज सामाजिक प्रतिष्ठा में इज़ाफा होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पुराने अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुखद बदलाव आएंगे। घर के लंबित कार्यों को प्राथमिकता दें। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।
वृषभ (Taurus)
मिथुन (Gemini)
स्वास्थ्य पर ध्यान दें, सर्दी-जुकाम हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। सोशल मीडिया पर सक्रियता बनी रहेगी। आपकी बुद्धिमता की सराहना होगी। नया व्यवसाय शुरू करने की इच्छा बनेगी। छात्रों को सफलता के नए अवसर मिलेंगे।
कर्क (Cancer)
पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए पौष्टिक भोजन करें। नया वाहन खरीदने से पहले पूरी जानकारी जुटा लें। कार्यक्षेत्र की तनावपूर्ण स्थितियों को घर न लाएं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन किसी घटना से मन विचलित हो सकता है।
सिंह (Leo)
बुद्धिजीवी वर्ग में आपकी सराहना होगी। हालांकि, अधिक सलाह लेने से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। युवाओं को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।
कन्या (Virgo)
महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखें। वित्तीय मामलों में अड़चनें आ सकती हैं। रिश्तेदारों को लेकर चिंता हो सकती है। आपकी उपलब्धियों की सराहना होगी। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं।
तुला (Libra)
आज समाज में मान-सम्मान और संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। कमीशन और लेनदेन से जुड़े कार्यों से लाभ होगा।
वृश्चिक (Scorpio)
किसी परिजन की चिंता बनी रह सकती है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों से दूर रहें। खराब खानपान से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। भविष्य को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है। आज यात्रा से बचें।
धनु (Sagittarius)
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी सलाह से दूसरों को लाभ मिलेगा। पुराने अधूरे कार्य पूरे करने का दबाव रहेगा। पुराने मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा।
मकर (Capricorn)
माता-पिता का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। मित्रों के साथ समय बीतेगा। पुराने परिश्रम का फल आज मिल सकता है। लंबे समय से रुके कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुंभ (Aquarius)
आपके प्रयास सफल होंगे। सकारात्मक सोच रखें। जीवनसाथी से किए वादे को निभाएं। पुराने कर्ज को चुकता करने का दिन है। बिना मांगे सलाह देने से बचें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
मीन (Pisces)
आज घर में अकेलापन और ऊब का अनुभव हो सकता है। दिनचर्या में लापरवाही न बरतें। मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रह सकते हैं। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाए रखें।