आज का राशिफल 28 अप्रैल 2025: इन राशियों की किस्मत चमकेगी, रुका हुआ पैसा भी मिलेगा

मेष

आज खर्चों को संभालने की कोशिश करेंगे। धन संबंधी मामलों में व्यस्त रह सकते हैं, फिर भी व्यापार में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

वृषभ

जिस मुद्दे पर काफी समय से उलझन थी, आज उस पर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। दिन आपके लिए शुभ है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी और अटका हुआ धन भी हाथ लगेगा।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 09 Dec 2025: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

मिथुन

आज अनचाही आशंकाएँ मन में आ सकती हैं। किसी उधारी को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक स्थिति से पूरी तरह संतुष्ट नहीं रहेंगे। झगड़ों से बचें और सोच-समझकर कदम उठाएँ। यात्राओं पर खर्च हो सकता है।

कर्क

लोग आपकी बातों को गलत समझ सकते हैं। दिन धन के मामलों में भी कुछ परेशानियाँ ला सकता है। खूब पानी पिएँ और खानपान में सावधानी रखें, अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह

नौकरीपेशा लोग पदोन्नति की चर्चा कर सकते हैं। आपके काम से लोग प्रभावित होंगे। घर में भी किसी काम को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है। प्रसन्नता का माहौल रहेगा और इच्छाएँ पूरी होने के योग बन रहे हैं।

कन्या

सरकारी कार्यों में कुछ अड़चन आ सकती है। दफ्तर में वरिष्ठों से डांट सुननी पड़ सकती है। उच्चाधिकारी दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन समझदारी से कई समस्याएँ सुलझा लेंगे।

तुला

गूढ़ विद्याओं से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। करियर में बदलाव की बेचैनी हो सकती है। सपनों के माध्यम से भविष्य के संकेत मिल सकते हैं। उधारी चुकाने के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

मेहनत का पूरा फल नहीं मिल रहा है। जीवनसाथी से किसी बात पर नाराजगी हो सकती है। व्यवसाय में धन लाभ तो होगा, पर मानसिक तनाव भी रह सकता है। धन के मामलों में सतर्कता बरतें।

धनु

जो लोग गलत कार्यों में लिप्त हैं, उनकी छवि खराब हो सकती है। नौकरी में प्रदर्शन शानदार रहेगा। गुप्त शत्रुओं को पहचानने में सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। परीक्षा की दृष्टि से दिन उत्तम है।

मकर

घर बदलने का विचार कर सकते हैं। कुछ चिंता रहेगी, लेकिन समाधान भी मिलेगा। आय बढ़ाने के नए विकल्प मिल सकते हैं। दर्शन और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ

पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। आभूषण खरीद सकते हैं। नया घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अच्छा सौदा हो सकता है। मित्रों की मदद करेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।

मीन

गले में दर्द और सर्दी की शिकायत हो सकती है। यात्रा करनी पड़ सकती है। बातचीत में सतर्कता बरतें। आध्यात्मिक चर्चा से मन को शांति मिलेगी। व्यापारियों को धन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP : दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दरगाह पर ठहरे लोगों के जांचे गए पहचान पत्र UP : दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दरगाह पर ठहरे लोगों के जांचे गए पहचान पत्र
बदायूं। रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश को लेकर जिला प्रशासन का अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सिटी...
नई दिल्ली : राष्ट्रपति मुर्मू ने दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के दोषी की दया याचिका ठुकराई
नई दिल्ली : मेमोरी चिप संकट और कमजोर रुपये से जनवरी से महंगे हो सकते हैं टीवी
मुरादाबाद : रविवार को फिर बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी, कई इलाकों में घंटों गुल रही आपूर्ति
राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल हैकाथॉन में देशभर से नवाचार और युवाशक्ति का ऐतिहासिक संगम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.