आज का राशिफल, 22 मई, 2024

मेष

आज आप बहुत कुछ एक साथ करना चाहेंगे। इसके कारण आप सम्भवतः वह कार्य न कर पायें जिसका आपने लक्ष्य निर्धारित किया है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अच्छे मित्रों से मिलना हो सकता है। आज आपको अपने पारिवारिक जीवन पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृष

आज व्यवसाय में बड़ा बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। दूसरों के मामलों में आप ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। नया रोजगार शुरू करने की योजना बनाने के लिए दिन शुभ है। गुप्त शत्रुओं से आपको मुक्ति मिल सकती है। जीवनशैली काफी अच्छी रहेगी।

मिथुन

आज प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा नहीं है। भविष्य को लेकर लम्बी-चौड़ी योजना न बनाएं। विदेश में शिक्षा ले रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। मित्रों के ऊपर अति विश्वास करना उचित नहीं होगा। बोलचाल के दौरान शब्दों का चयन सावधानी पूर्वक करें।

कर्क

आज आप दिखावे में ज्यादा धन खर्च न करें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से हानि हो सकती है। जिन जातकों को स्वास्थ्य की समस्या है उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में किसी से ज्यादा अपेक्षा भाव न रखें।

सिंह

आज यात्राओं के लिए काफी अनुकूल दिन है। व्यवसाय में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रुके हुए कार्यों में अचानक प्रगति से होने से उत्साहित रहेंगे। प्रबन्धन से जुड़े कार्यों में अच्छी सफलता मिलने की सम्भावना है।

कन्या

आज लोग आपकी बातों से काफी प्रभावित हो सकते हैं। इसीलिए आज आपको काफी संभल कर लोगों से व्यवहार करना चाहिए। धन को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

तुला

आज आय के नए विकल्पों पर आप काम शुरू कर सकते हैं। बौद्धिक लोगों के बीच आपकी साख मजबूत होगी। ऐसे किसी भी कार्य की तरफ प्रवृत्त न हो जो आपको भविष्य में नुकसान पहुंचाए। गूढ़ रहस्यात्मक विषयों पर आप कुछ शोध कार्य जैसा कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज आपका मन कुछ अप्रसन्न हो सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ असन्तोष जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। यात्रा के दौरान बाहर का भोजन करने से बचें। व्यापार में कुछ बड़े बदलाव करने से आपको बचना चाहिए।

धनु

आज आप कुछ बड़ी समस्याओं का सामना कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग अपने प्रतिद्वन्दियों पर भारी पड़ने वाले हैं। लोगों के बीच आप काफी लोकप्रिय हो सकते हैं। यात्राओं से लाभ होगा। दिनचर्या काफी व्यस्त हो सकती है।

मकर

आज आप कुछ नया सीखने को लेकर उत्सुक रहेंगे। जॉब में आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। यदि आप अपने काम के लिए किसी सहयोगी पार्टनर को जोड़ना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। नई योजनाओं की शुरुआत आप कर सकते हैं।

कुंभ

आज लोगों के बीच में आपके विषय में काफी चर्चा हो सकती है। फिल्म और साहित्य से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नए हैं तो आपको आज कुछ लोग परेशान कर सकते हैं। लेकिन आपको अपने आप विश्वास बनाये रखना चाहिये।

मीन

आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण हो सकता है। अपनी रहस्य की बातों को गोपनीय रखें। किसी भी बात पर एकदम से प्रतिक्रिया न दें। आपके द्वारा की हुई गलतियों पर गौर करें और तुरन्त उसे दूर कर लें। व्यवसाय में अपेक्षा के अनुसार परिणाम मिलने की सम्भावना कम है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : कम्पोजिट विद्यालय पुरास के सात होनहार छात्रों ने बनाई मेरिट में जगह, मिला नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र Ballia News : कम्पोजिट विद्यालय पुरास के सात होनहार छात्रों ने बनाई मेरिट में जगह, मिला नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र
बलिया। ‘हिन्दुस्तान ओलंपियाड’ के पिछले सत्र का परिणाम घोषित होने के बाद जिले की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने...
बलिया के 17 परिषदीय विद्यालय बने नवाचार के केन्द्र, खगोल प्रयोगशालाएं बनीं आकर्षण का केंद्र, मऊ से पहुंचे छात्र शैक्षिक भ्रमण पर
छात्रनेता देवेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि देने बलिया पहुंचे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रामाधीन सिंह, लोकतंत्र को लेकर कही प्रेरणादायक बात
Ballia News: सावन में बलियावासियों को रेल मंत्रालय से बड़ी सौगात – अब सीधे होंगे अयोध्या, महाकाल और वैष्णो देवी के दर्शन
Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन ने कांवड़ियों से भरी ट्रॉली को मारी टक्कर, 24 से अधिक घायल, 11 की हालत गंभीर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.