- Hindi News
- राशिफल
- Aaj Ka Rashifal 11Jan 2026: कैसा रहेगा आज का रविवार, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 11Jan 2026: कैसा रहेगा आज का रविवार, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष – आज आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में तेजी के संकेत हैं। प्रेमीजन की ओर से उपहार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा।
मिथुन – आज परिजनों के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। अच्छे कार्यों के बावजूद आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी से नुकसान संभव है। समय का सदुपयोग करें। कार्यक्षेत्र में हल्का तनाव रह सकता है।
कर्क – रक्तचाप से पीड़ित लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। वरिष्ठों का सम्मान करें। संवाद की कमी से पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। मित्रों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। भाई-बहनों को लेकर चिंता रहेगी।
सिंह – प्रबंधन से जुड़े लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती है। शाम को किसी समारोह का आमंत्रण मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन सतर्कता जरूरी है।
कन्या – कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। प्रेमी की भावनाओं का सम्मान करें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है।
तुला – रुके हुए कार्य पूरे करने में व्यस्त रहेंगे। मनोबल मजबूत रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सकारात्मक सोच के साथ काम करें। मित्रों से संबंध और मजबूत होंगे।
वृश्चिक – आपके कार्यों की अनदेखी हो सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। जरूरी न हो तो यात्रा टालें। खर्च आय से अधिक रह सकता है। सहकर्मियों से निजी बातें साझा करने से बचें।
धनु – नया कार्य शुरू करने के लिए दिन बेहद शुभ है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी।
मकर – दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन को मजबूत करने के लिए समय निकालें। बच्चों की समस्याओं को गंभीरता से लें।
कुंभ – आय के स्रोतों में कुछ कमी आ सकती है। भविष्य के काम आज ही निपटाने का प्रयास करें। थायराइड से पीड़ित महिलाओं को सावधानी रखनी चाहिए। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर न रहें।
मीन – किसी मांगलिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। रुकी हुई डील या बिगड़ा मामला समझदारी से सुलझेगा। आर्थिक बाधाएं दूर होंगी। व्यवसाय में उल्लेखनीय सफलता मिलने के योग हैं।
