Parineeti-Raghav Photos : पहले करवा चौथ पर राघव चड्ढा ने खुद लगाई परिणीति चोपड़ा को मेहंदी, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

नई दिल्ली। देश में बीते दिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। इसी तरह ही बॉलीवुड में भी करवा चौथ की धूम रही। बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने भी अपने पतियों के लिए व्रत किया था। इनमें कई न्यूली वेड कपल भी शामिल थे। सबसे ज्यादा चर्चा न्यूली वेड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की हो रही है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

5

 तस्वीरों में न्यूली वेड कपल परिणीति और राघव का प्यार साफ देखने को मिल रहा है। लोगों को भी दोनों की रोमांटिक तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं।

4

खुद परिणीति चोपड़ा ने यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। शेयर की गई फोटोज में परिणीति अपने पति राघव चड्ढा के साथ नजर आ रही हैं।  इन तस्वीरों में राघव चड्ढा परिणीति चोपड़ा दोनों ने बहुत ही प्यारा आउटफिट पहन रखा है और दोनों का ट्रेडिशनल अंदाज देखकर उनके फैंस के चेहरे पर खुशी आ गई है।  

3

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि चड्ढा ने अपनी नई नवेली दुल्हनिया परिणीति चोपड़ा को अपने हाथों से मेहंदी लगाई है। राघव चड्ढा का यह रोमांटिक अंदाज उनके फैंस  को खूब पसंद आ रहा है।

2

इस दौरान परिणीति चोपड़ा ने बिल्कुल भारतीय रीति-रिवाजों से अपने पति राघव चड्ढा को न केवल छलनी से देखा बल्कि राघव चड्ढा ने पानी पिलाकर अपनी नई नवेली दुल्हनिया का व्रत तोड़ा।  

1

 

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.