Jharkhand News: रांची पहुँचा झारखंड शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर, विधानसभा परिसर में होंगे अंतिम दर्शन

रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री और झामुमो नेता रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह दिल्ली से रांची लाया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार रात दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया था।

पार्थिव शरीर को बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुंचते ही झामुमो और कांग्रेस के कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा परिसर में रखा जाएगा, जहां मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

यह भी पढ़े - झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने जताया शोक

मंत्री के निजी सचिव अजय सिन्हा ने बताया कि विधानसभा परिसर में अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को उनके विधानसभा क्षेत्र घाटशिला ले जाया जाएगा। वहां इसे मऊ भंडार मैदान और झामुमो शिविर कार्यालय में भी दर्शन हेतु रखा जाएगा।

गौरतलब है कि दो अगस्त को आवास में बाथरूम में गिरने के बाद रामदास सोरेन को जमशेदपुर से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 62 वर्षीय सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई थी और उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

खबरें और भी हैं

Latest News

China News: मोदी की संभावित चीन यात्रा से पहले आएंगे वांग यी, सीमा विवाद पर होगी अहम बातचीत China News: मोदी की संभावित चीन यात्रा से पहले आएंगे वांग यी, सीमा विवाद पर होगी अहम बातचीत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस महीने के अंत में होने वाली संभावित चीन यात्रा से पहले चीन के...
Kannauj News: कन्नौज में करंट लगने से लाइनमैन की मौत, शव रखकर हंगामा, पुलिस से भिड़े परिजन
लखीमपुर खीरी में बड़ा फर्जीवाड़ा, नकली फर्म के जरिए 2.47 करोड़ के राजस्व का नुकसान
बलिया में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम: आधी रात 12 बजे मंदिरों में गूंजेगा कन्हैया जन्मोत्सव
Gorakhpur News: गोरखपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने सोते समय फावड़े से काटकर की पिता की हत्या, संपत्ति विवाद बना वजह
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.