- Hindi News
- इतिहास
- 16 अगस्त का इतिहास : जब ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ से दंगों की आग में झुलस उठा बंगाल, 72 घंटे में 6 हजार से...
16 अगस्त का इतिहास : जब ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ से दंगों की आग में झुलस उठा बंगाल, 72 घंटे में 6 हजार से ज्यादा मौतें
9.jpg)
दिल्ली। भारत के बंटवारे के समय पंजाब में हुए खूनी दंगों के बारे में तो अधिकतर लोग जानते हैं, लेकिन उससे एक साल पहले ही 16 अगस्त 1946 को कलकत्ता की धरती भी सांप्रदायिक हिंसा से लाल हो उठी थी। इस दिन मुस्लिम लीग ने ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ मनाने का ऐलान किया था, जिसके बाद पूर्वी बंगाल में भीषण दंगे भड़क उठे।
16 अगस्त के अन्य प्रमुख ऐतिहासिक घटनाक्रम
1691 : अमेरिका में योर्कटाउन, वर्जीनिया की खोज।
1777 : अमेरिका ने बेनिंगटन के युद्ध में ब्रिटेन को पराजित किया।
1787 : तुर्की ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1906 : चिली में आए भीषण भूकंप में 20 हजार लोगों की मौत।
1924 : नीदरलैंड और तुर्की के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1946 : बंगाल में बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक दंगे, हजारों मौतें।
1960 : साइप्रस को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली, आज भी यह दिन वहां स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1990 : चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया।
2000 : रूस की परमाणु पनडुब्बी वेरेण्टर्स सागर में दुर्घटनाग्रस्त।
2003 : लीबिया ने ‘लॉकरबी बम विस्फोट’ की जिम्मेदारी स्वीकार की।
2008 : कांगो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अधिकारियों को संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार मिला।
2012 : विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनयिक शरण दी।
2023 : उच्चतम न्यायालय ने लैंगिक रूप से अनुचित शब्दों के स्थान पर वैकल्पिक शब्द सुझाते हुए एक पुस्तिका जारी की।
2024 : इसरो ने एसएसएलवी की तीसरी विकासात्मक उड़ान से ईओएस-08 और एसआर-ओ डेमोसैट उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।