श्रीलंका में भीषण बस हादसा: 15 की मौत, 16 घायल

कोलंबो। श्रीलंका के उवा प्रांत में गुरुवार देर रात एला-वेल्लावेया मार्ग पर एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसा तब हुआ जब बस सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। बस में सवार यात्री छुट्टियां मनाकर लौट रहे थे। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि घायलों में कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए। यह अभियान शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे तक जारी रहा।

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.