बाइडेन-हैरिस प्रचार टीम ने की निक्की हेली की आलोचना, गर्भपात पर प्रतिबंध के समर्थन को लेकर कही ये बात

सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली ने गर्भधारण के छह सप्ताह बाद गर्भपात कराने पर कड़े प्रतिबंध लगाने का समर्थन किया है, जिसको लेकर वह बाइडेन और हैरिस की प्रचार टीम के निशाने पर आ गई हैं। हेली से शुक्रवार को पूछा गया था, “अगर आप दक्षिण कैरोलीना गवर्नर होतीं, तो क्या आप (गर्भपात) विधेयक पर हस्ताक्षर करतीं?” इस पर हेली ने कहा, “हां”

बाइडेन-हैरिस की प्रचार टीम ने गर्भपात पर कड़े प्रतिबंध लगाने का समर्थन करने के लिए शुक्रवार को हेली (51) की आलोचना की। ‘बाइडन-हैरिस 2024 रैपिड रिस्पॉंस’ के निदेशक अम्मार मूसा ने एक बयान में कहा, “निक्की हेली बिल्कुल उदारवादी नहीं हैं-वह गर्भपात-विरोधी चरमपंथी हैं, जो महिलाओं की स्वतंत्रता को छीनना चाहती हैं, ऐसा ही उन्होंने दक्षिण कैरोलिना की गवर्नर रहते हुए किया था।” 

उन्होंने कहा, "अब हेली उसी डर, चिंता और भय को देश की हर महिला के मन में उत्पन्न करने का वादा कर रही हैं जिसे उन्होंने दक्षिण कैरोलिना की महिलाओं पर थोपा था।” मूसा ने कहा, “चाहे डोनाल्ड ट्रंप हों या निक्की हेली - वे एक खतरनाक स्वतंत्रता-विरोधी एजेंडे परे चल रहे हैं। अमेरिकी लोगों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे ऐसा नहीं चाहते हैं।”

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर (दलन छपरा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा...
Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद
‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट
पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर दिन नागरिक कर्तव्य निभाने की अपील
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.