Ramgarh News: शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू की बिक्री पर रोक

रामगढ़। रामगढ़ जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग की ओर से मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. तूलिका रानी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। शिविर में डॉ. नितेश कुमार और परामर्शी बिनय शर्मा ने शिक्षकों को तंबाकू नियंत्रण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थानों पर जोर

शिविर में तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के दिशा-निर्देशों को लागू करने पर चर्चा की गई। गाइडलाइन के अनुसार, किसी भी शैक्षणिक संस्थान के 100 गज (करीब 300 फुट) के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यदि इस नियम का उल्लंघन होता है, तो संबंधित शिक्षण संस्थान निकटतम थाना प्रभारी को इसकी लिखित शिकायत करेंगे।

यह भी पढ़े - ग्रामीण और छोटे शहरों के युवाओं के लिए बड़ी पहल, पीआर 24x7 देगा ₹50 हजार से ₹50 लाख तक की फंडिंग

साइनेज और पहचान चिह्न लगाना अनिवार्य

शैक्षणिक संस्थानों को अपने मुख्य द्वार पर "तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान" का साइनेज और परिसर के अंदर "तंबाकू मुक्त परिसर" का साइनेज लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, संस्थान को 100 गज के क्षेत्र को चिन्हित करते हुए पीले रंग से तंबाकू मुक्त क्षेत्र का संकेत देना होगा।

तंबाकू निषेध शपथ का आयोजन

सभी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू निषेध शपथ का आयोजन करना होगा, ताकि छात्र और कर्मचारी तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक हो सकें।

यह पहल तंबाकू के उपयोग को नियंत्रित करने और शैक्षणिक परिसरों को स्वस्थ वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.