करवा चौथ के दिन पति की याद में फंदे से झूली पत्नी, रो पड़े लोग

MP News : करवा चौथ पर मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। एक पत्नी अपने पति की याद में आत्महत्या कर ली। दो-ढाई माह पहले महिला के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह डिप्रेशन में थी।

शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलागंज घोसीपुरा निवासी 26 साल की सीमा की शादी ढाई साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों भोपाल में थे। करीब दो-ढाई माह पहले सीमा के पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद सीमा डिप्रेशन में चली गई। सीमा की हालत देख उसके मायके वाले 15 दिन पहले उसे भोपाल से शिवपुरी ले आए। 
 
सीमा अपने मायके शिवपुरी आई, लेकिन यहां भी उसे पति की याद आ रही थी। डिप्रेशन में चल रही सीमा ने करवा चौथ के दिन पति की याद आने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सीमा के परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.