मौत का LIVE वीडियो: गरबा में दिल ने दिया धोखा, हार्ट अटैक का कहर

नई दिल्ली: देश में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. लोगों को खेलते, नाचते या चलते हुए भी हार्ट अटैक आ रहा है. अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स को गरबा खेलते वक्त ही अचानक हार्ट अटैक आ गया. वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग गरबा खेल रहे हैं. इनमें महिलाएं और पुरुष दोनों ही नजर आ रहे हैं. तभी इनमें से एक शख्स गरबा खेलते हुए अचानक रुक जाता है. वो तुरंत जमीन पर बैठता है. और फिर पीछे की तरफ गिर जाता है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात में 24 घंटे के भीतर कम से कम 10 लोगों की गरबा खेलते वक्त मौत हो गई है. इनमें टीनेजर्स से लेकर अधेड़ उम्र के लोग भी शामिल हैं. हार्ट अटैक की वजह से जान गंवाने वालों में एक 13 साल का बच्चा भी है. ये बच्चा बड़ौदा के डाभोई का रहने वाला था.

शुक्रवार को अहमदाबाद में एक 24 साल का शख्स गरबा खेलते वक्त अचानक नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई. वहीं कपड़वंज में भी एक 19 साल का लड़का गरबा खेलते वक्त मौत के मुंह में समा गया. बीते कुछ दिनों से राज्य से लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं.

नवरात्रि के पहले 6 दिनों में 108 इमरजेंसी एंबुलेंस सर्विसेज को हार्ट संबंधित मामलों के 521 फोन आए, साथ ही सांस फूलने से जुड़े 609 फोन आए. फोन शाम 6 बजे से रात के 2 बजे के बीच आए. ये वही वक्त है, जब लोग गरबा खेल रहे होते हैं. सोशल मीडिया पर भी लगातार #Heartattack ट्रेंड कर रहा है. इसी वजह से गरबा का आयोजन करने वालों से कहा गया है कि वो लोगों की सेहत को लेकर सावधानी बरतें. आयोजन स्थल पर एंबुलेंस और डॉक्टर को तैनात करके रखें.

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.