- Hindi News
- भारत
- जमीन घोटाला मामला: हेमंत सोरेन की बढ़ीं मुश्किलें, पीएमएलए अदालत ने ईडी हिरासत पांच दिन बढ़ाई
जमीन घोटाला मामला: हेमंत सोरेन की बढ़ीं मुश्किलें, पीएमएलए अदालत ने ईडी हिरासत पांच दिन बढ़ाई
On
रांची। झारखंड में जमीन घोटाला मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पांच दिनों की रिमांड पूरी होने के बाद ईडी ने ईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में आज उन्हें पेश किया। साथ ही मामले में और पूछताछ की आवश्यकता बताते हुए सोरेन की फिर से रिमांड की मांग की।
ईडी के आग्रह को देखते हुए कोर्ट ने 5 दिनों की रिमांड प्रदान की थी। रांची सिविल कोर्ट में हेमंत सोरेन की पेशी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। बड़गाईं की 8.5 एकड़ जमीन पर दखल करने के मामले एवं दिल्ली स्थित उनके आवास पर 36 लाख रुपये बरामद मामले में ईडी हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है।
खबरें और भी हैं
Latest News
19 Sep 2026 10:54:34
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
