अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का चतुर्थ ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र संपन्न, ओबीसी/एससी/एसटी वर्ग को सशक्त बनाने पर हुआ मंथन

भोपाल, 26 अक्टूबर। अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई द्वारा 'ओबीसी/एससी/एसटी वर्ग को सशक्त बनाना' विषय पर चतुर्थ ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस सत्र में उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रशिक्षक के रूप में भाग लिया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित हुए इस प्रशिक्षण सत्र में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह, राष्ट्रीय सचिव कालका प्रसाद, राष्ट्रीय महासचिव युवा मंच डॉ. अखिलेश पटेल, मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता मान सिंह बिसेन, देवेंद्र प्रताप सिंह, तथा मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग मंत्रालय के पूर्व ज्यूरी सदस्य मोहन नरवरिया मुख्य प्रशिक्षक के रूप में शामिल हुए।

इस मौके पर आर बी सिंह पटेल ने कहा कि, _"ओबीसी, एससी और एसटी समाज को संगठित और सशक्त किए बिना भारत का समग्र विकास संभव नहीं है। इन वर्गों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से आगे लाना अपना दल (एस) का मूल उद्देश्य है। पार्टी कार्यकर्ताओं को यह समझना होगा कि जब तक हम गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर अपने हक और अधिकार की बात जनता तक नहीं पहुँचाएंगे, तब तक सशक्तिकरण अधूरा रहेगा। हमें शिक्षित, संगठित और जागरूक समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहना होगा।"

यह भी पढ़े - “बुंदेली शेफ सीज़न 3: एक बार फिर बुंदेली व्यंजनों की खुशबू से महक उठा बुंदेलखंड, 7 होनहार क्वार्टर फाइनल की रेस में शामिल”

IMG-20251026-WA0007

प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और समाजिक वर्गों की भागीदारी पर अपने विचार साझा किए। सूर्यभान सिंह ने संगठन को जमीनी स्तर पर कैसे मजबूत किया जाए, इस पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। देवेंद्र प्रताप सिंह ने ओबीसी/एससी/एसटी एवं अल्पसंख्यक समुदायों को संगठन से जोड़ने की रणनीति प्रस्तुत की। *मान सिंह बिसेन* ने 10 लाख सदस्य कैसे बनाए जाएं विषय पर संगठनात्मक विस्तार की रूपरेखा रखी। वहीं कालका प्रसाद ने उत्तर प्रदेश की तरह मध्य प्रदेश में भी पार्टी गतिविधियों को तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया और मोहन नरवरिया ने ओबीसी वर्ग को सशक्त करने के व्यावहारिक उपायों पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि डॉ. अखिलेश पटेल ओबीसी आरक्षण के 27 प्रतिशत निर्धारण पर अपने तर्कपूर्ण विचार रखने के लिए मौजूद थे लेकिन तकनीकि कारणों से जुड़ नहीं सके।

बता दें कि यह पार्टी का चौथा ऑनलाइन सत्र रहा जिसमें सैकड़ो की संख्या में मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी मध्य प्रदेश में लगातार विस्तार कर रही है जिसे आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का चतुर्थ ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र संपन्न, ओबीसी/एससी/एसटी वर्ग को सशक्त बनाने पर हुआ मंथन अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का चतुर्थ ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र संपन्न, ओबीसी/एससी/एसटी वर्ग को सशक्त बनाने पर हुआ मंथन
भोपाल, 26 अक्टूबर। अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई द्वारा 'ओबीसी/एससी/एसटी वर्ग को सशक्त बनाना' विषय पर चतुर्थ ऑनलाइन प्रशिक्षण...
भारत में ब्लू इकोनॉमी मिशन का नया बेंचमार्क बना अदाणी पोर्ट
UP News: प्रेमी की हत्या के बाद फूट-फूटकर रोई प्रेमिका, बोली, “मैं जिया के बिना कैसे रहूंगी"
Ballia News: बलिया को मिली राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी, दिसंबर में होगा भव्य आयोजन
Ballia News: रिटायर्ड शाखा प्रबंधक कुबेर नाथ दुबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.