शिक्षक भर्ती में धांधली पर अभ्यर्थियों की सुनेगा BPSC, बोले चेयरमैन- अगर कोई शिकायत है तो यहां करें कम्प्लेन

पटना. शिक्षक भर्ती में धांधली की शिकायतों के बीच शुक्रवार को नाराज छात्रों की बात सुनने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग तैयार हो गया. बीपीएससी चेयरमैन अतुल प्रसाद ने अभ्यर्थियों के अलग-अलग दावों पर सब कुछ स्पष्ट किया है. उन्होंने शिक्षक भर्ती में अनियमितता और धांधली के आरोपों को नकारते हुए अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे पहले यह देख लें कि उनकी शिकायतें कहीं फर्जी तो नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वो सबकी शिकायत सुनने को तैयार हैं.

बीपीएससी ने नोटिस भी जारी किया

यह भी पढ़े - हिंदी में प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने वाला पहला डाइविंग ट्रेनिंग संगठन बना PADI

शिक्षक भर्ती परीक्षा में बीपीएससी ने नोटिस भी जारी किया है. नोटिस में बीपीएससी ने शिक्षक अभ्यर्थियों से कहा है कि कट ऑफ मार्क जारी होने और मार्कशीट जारी होने पर अगर कोई शिकायत है तो परीक्षा नियंत्रक को शिकायत भेजें. बीपीएससी के माध्यम से सारे कागजात के साथ शिकायत भेजें. बिहार लोक सेवा आयोग 29 अक्टूबर से छात्रों की शिकायत सुनेगा.

झूठ फैलाने का परिणाम भुगतना पड़ सकता है

अतुल प्रसाद ने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में कहा है कि हमें कुछ शिकायतें मिली हैं कि कटऑफ से अधिक अंक होने के बावजूद टीआरई उम्मीदवारों का चयन नहीं किया गया है. जांच करने पर पता चला कि वे बीएड धारक पीआरटी अभ्यर्थी थे. ऐसे शिकायतकर्ताओं को झूठ फैलाने का परिणाम भुगतना पड़ सकता है.

पहले जांच लें फिर करें शिकायत

वहीं एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि कुछ टीआरई 11-12 उम्मीदवारों ने उनके अच्छे प्रदर्शन के बावजूद बहुत खराब अंक मिलने की शिकायत की है. ऐसे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जांच लें कि उन्होंने ओएमआर में सही विषय संयोजन चुना है या नहीं.

आयोग कार्यालय के सामने हो रहा है प्रदर्शन

शिक्षक भर्ती का परिणाम आने के बाद से अभ्यर्थियों की ओर से कई प्रकार की शिकायतें की जा रही हैं. इसे लेकर पटना में विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला है. अब इन्हीं मुद्दों पर बीपीएससी चेयरमैन ने सबकुछ स्पष्ट किया है. साथ ही उन्होंने शिकायतकर्ताओं को सख्त लहजे में कहा कि ऐसे झूठ फैलाने का परिणाम भुगतना पड़ सकता है.

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.